Let’s travel together.

बेगमगंज नगर पालिका निर्वाचन में 11 भाजपा,06 कांग्रेस ,01 निर्दलीय

0 173

रिटर्निंग अधिकारी ने निर्वाचित अभ्यर्थियों को प्रदान किए निर्वाचन प्रमाण पत्र

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के द्वितीय चरण में जिले के बेगमगंज नगर पालिका में 18 वार्डो में पार्षदों के निर्वाचन हेतु हुए मतदान की मतगणना शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भवन बेगमगंज में सम्पन्न हुई। मतगणना उपरांत निर्वाचन परिणाम घोषित किए गए तथा निर्वाचित अभ्यर्थियों को रिटर्निंग अधिकारी द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
बेगमगंज नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-1 से शाइस्ता. हुसैन निर्वाचित हुई है। उन्हें कुल 849 मत प्राप्त हुए तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी समीना बी को 673 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 22 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-2 से अमरीन जहॉ निर्वाचित हुई है। उन्हें कुल 548 मत प्राप्त हुए तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी शालेहा बी को 363 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 10 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-3 से सुदर्शन ठाकुर निर्वाचित हुए है। उन्हें कुल 663 मत प्राप्त हुए तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मलखान सिंह जाट को 364 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 01 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-4 से अजय सिंह निर्वाचित हुए है। उन्हें कुल 490 मत प्राप्त हुए तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राजेन्द्र सिंह को 450 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 14 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-5 से प्रवीण कुमार जैन निर्वाचित हुए है। उन्हें कुल 544 मत प्राप्त हुए तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मो० शाकिर को 298 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 07 मत प्राप्त हुए हैं।
वार्ड क्रमांक-6 से शबनम निर्वाचित हुई है। उन्हें कुल 229 मत प्राप्त हुए तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी सुल्तान जहां को 226 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 07 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-7 से संध्या निर्वाचित हुई है। उन्हें कुल 477 मत प्राप्त हुए तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी रूकमणी को 406 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 06 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-8 से अजय कुमार जैन निर्वाचित हुए है। उन्हें कुल 579 मत प्राप्त हुए तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मोहम्मद राशिद को 221 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 08 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-9 से रिजवाना बी निर्वाचित हुई है। उन्हें कुल 405 मत प्राप्त हुए तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी रिहाना को 343 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 18 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-10 से सरोज निर्वाचित हुई है। उन्हें कुल 453 मत प्राप्त हुए तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी अन्ज्ना को 312 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 23 मत प्राप्त हुए हैं।
वार्ड क्रमांक-11 से लीला बाई निर्वाचित हुई है। उन्हें कुल 365 मत प्राप्त हुए तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी नेहा धानक को 348 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 12 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-12 से संदीप कुमार लोधी निर्वाचित हुए है। उन्हें कुल 427 मत प्राप्त हुए तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मुकेश कुमार को 353 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 03 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-13 से गुलाब चंद निर्वाचित हुए है। उन्हें कुल 593 मत प्राप्त हुए तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी नीतेश दीपांकर को 135 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 09 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-14 से प्रीति निर्वाचित हुई है। उन्हें कुल 392 मत प्राप्त हुए तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी दया लोधी को 340 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 08 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-15 से राजेश कुमार निर्वाचित हुई है। उन्हें कुल 347 मत प्राप्त हुए तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी उमाशंकर पाण्डेय को 318 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 03 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-16 से लोकराज निर्वाचित हुए है। उन्हें कुल 601 मत प्राप्त हुए तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मोहम्मद अतीक गौरयान को 286 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 06 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-17 से पानबाई निर्वाचित हुई है। उन्हें कुल 571 मत प्राप्त हुए तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी वंदना को 323 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 19 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-18 से ओमकार निर्वाचित हुई है। उन्हें कुल 711 मत प्राप्त हुए तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी शैतान सिंह को 271 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 04 मत प्राप्त हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

TODAY :: राशिफल शनिवार 27 जुलाई 2024     |     जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण की तैयारियों के लिए कार्यशाला आयोजि     |     सांची के शमशान को नही मिल सकी सडक,दलदल से होकर गुजरती हे शवयात्राएं     |     पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभात झा के निधन से भाजपा संगठन में शोक की लहर: अपूरणीय क्षति, अनमोल योगदान की सदैव रहेगी स्मृति     |     महामाया चौक सहित, कई कलोनियों में जलभराव, बीमाऱी हुई लाइलाज,विधायक जी के निवास के आसपास भी जलभराव     |     नाले में अधिक पानी आने से ऑटो बह गया चालक ने कूद कर बचाई जान,विद्यार्थियों को स्कूल छोड़कर वापस आ रहा था ऑटो     |     बाग प्रिंट कला: मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर,श्रीमती सिंधिया ने मध्यप्रदेश के हस्तशिल्पियों को सराहा     |     पौधे लगाने के बाद बची पॉलीथिन थेली को एकत्र कराकर बेचने से प्राप्त राशि से पौधों की रक्षा के लिए खरीदेंगे ट्री गार्ड     |     उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने श्री प्रभात झा के निधन पर व्यक्त किया शोक, कहा राजनैतिक जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति     |     कांजी हाउस में 3 दिन भूख से तड़प करीब सौ गौवंश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811