Let’s travel together.

वैलेंटाइन डे के मौके पर ‘फ्लाइबाइ एंटरटेनमेंट’ की प्यार भरी म्यूजिकल सौगात

0 151

शिवपूरी से टिंकल शर्मा

कहते हैं कि इश्क़ का इज़हार करना हो तो संगीत से सुलभ और बेहतर कोई साधन नही है। शायद इसी बात को ध्यान में रखते हुए ‘फ्लाइबाइ एंटरटेनमेंट’ की टीम ने इस प्यार के मौसम में ‘प्यार है’ जैसा खूबसूरत गाना रिलीज किया। कल रिलीज किए गए इस गाने को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं और जमकर शेयर भी कर रहे है।

‘प्यार है’ गाने की स्टोरीलाइन कुछ ऐसी है जिसे आजकल के युवा महसूस कर सकते हैं। कैसे लड़की की एक तरफा मोहब्बत अंत में एक खूबसूरत कपल की लव स्टोरी बन जाती है इसे बेहद खूबसूरत तरीके से वीडियो में उतारा गया है। बता दें कि गाने के वीडियो की स्टोरीलाइन खुद आराव कान्हा शर्मा ने लिखी है इसी के साथ उन्होंने इस गाने में लीड रोल भी अदा किया है। वहीं कान्हा के अपोजिट लीड फीमेल के रोल में सनोवर अंसारी ने अभिनय किया है। इस गाने का डायरेक्शन राहिल शर्मा ने किया है। कृष्णा शुक्ला और शाश्वत पांडेय की खूबसूरत आवाज़ में रिकॉर्ड किया गया ये गाना सूरज कुमार ने लिखा और कंपोज किया है। गाने की सिनेमैटोग्राफी इम्तियाज़ शेख़ ने की है। इसके अलावा साइड कास्ट में कृष्णा शुक्ला, रहिल शर्मा, सूर्या शर्मा, कुलदीप बाथम और दिव्य प्रताप पुंढीर ने रोल अदा किया है।

गाने का पूरा शूट शिवपुरी की ही विभिन्न लोकेशन्स पर किया गया है। जिसमें ज़्यादातर शूट शिवपुरी के ‘द दून पब्लिक’ स्कूल में किया गया है और गाने का बेहद खास भाग शिवपुरी के नामी होटल पीएस रेसीडेंसी में शूट किया गया है। इस गाने को सफल बनाने में भोपाल और शिवपुरी के तमाम आर्टिस्ट्स का योगदान रहा है। वाकई आज के दौर में जहां यूटयूब वीडियो के नाम पर बस खानापूर्ति होती है और नए गानों के नाम पर बस रीमिक्स बनते हैं, ऐसे में फ्लाइबाई एंटरटेनमेंट खूबसूरत गानों, बेहतरीन अदाकारी, रिच कॉन्सेप्ट लाकर आर्ट प्रेमियों के मन में उम्मीद जगाए रखे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811