Let’s travel together.

मदर केयर अस्पताल पर हुई कार्यवाही अस्पताल को जिला प्रशासन ने किया सील

0 39

डिलेवरी के दौरान प्रसूता की हुई मृत्यु तथा बगैर पंजीयन के अस्पताल संचालित करने पर एफआईआर भी दर्ज होगी

 देवेन्द्र कुमार जैन  इन्दौर 

कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी द्वारा जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिये गये निर्देशों के परिपालन में रविवार को मूसाखेड़ी में स्थित मदर केयर अस्पताल को जिला प्रशासन की टीम द्वारा सील किया गया। साथ ही डिलेवरी के दौरान प्रसूता की हुई मृत्यु तथा बगैर पंजीयन के अस्पताल संचालित करने पर थाना आजाद नगर में एफआईआर भी दर्ज कराई गयी है।
उक्त कार्यवाही के लिये कलेक्टर ने शनिवार को कलेक्टर कार्यालय में हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में निर्देश दिये थे कि इस अस्पताल के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाये। बताया गया कि मूसाखेड़ी में न्यू मदर केयर अस्पताल का संचालन बगैर पंजीयन कराये नियम विरूद्ध किया जा रहा था। पिछले माह इस अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की मृत्यु भी हो गयी थी। अस्पताल को सील करने की कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार और टीम मौजूद थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कालोनी- सोसायटी में रहने वाले बिजली उपभोक्ता को देना पड़ सकता है सेवा शुल्क     |     जबलपुर में चुनाव कराने पहुंचा विशेष सुरक्षा बल, संवेदनशील क्षेत्रों में होंगे तैनात     |     भिंड में शोपीस बने ATM, एक सप्ताह से नहीं है कैश, लोग परेशान     |     भेड़ाघाट बाइपास के नजदीक हाईवे में डामर से भरा कंटेनर पलटा     |     बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामलागुजरात के भुज से दो आरोपी गिरफ्तार     |     दिग्विजय सिंह के सामने गढ़ बचाने की चुनौती, पिछले एक दशक से लगातार जीत रही भाजपा, ऐसे हैं राजगढ़ के सियासी समीकरण     |     महाअष्टमी पर नगर पूजा, माता महामाया व महालया को लगा मदिरा का भोग     |     किसानों को नहीं दी रसीद कैसे होगा किसानों को भुगतना ,वेयरहाउस संचालक ने किसानों से तुलवा लिया 5000 बोरी गेहूं      |     मेडिकल कॉलेज के गेट पर श्वान के मुंह में मिला नवजात का सिर, जांच में सामने आई ये हकीकत     |     महाकाल के दर्शन करने आए केरल हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस आशीष देसाई की तबीयत बिगड़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811