Let’s travel together.

कलेक्टर का आदेश जारी:खाली प्लाट में गंदगी मिली तो जिम्मेदार होंगे मालिक दोषी उन्ही से कराएं सफाई

0 493

शिवलाल यादव रायसेन

रायसेन शहर के विभिन्न हिस्सों में बड़े-बड़े खाली प्लाट में गंदगी एकत्र हो रही है। इन प्लाट के मालिकों या संबंधित कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी करें। सफाई के लिए उन्हें पाबंद करें, यदि वे सफाई न कराएं तो उनके विरुद्ध जरूरी कार्रवाई करें। यह निर्देश कलेक्टर व नपा प्रशासक अरविंद दुबे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी धीरज शर्मा डूडा अधिकारी प्रहलाद कुमार चावला को दिए।

उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट के सामने स्थित खाली प्लाट पर भी काफी गंदगी है। इसे संबंधित प्लाट मालिक के माध्यम से ही साफ कराएं। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीसी शर्मा , अपर कलेक्टर एके रिछारिया सहित अन्य जिला अधिकारी, एसडीएम, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व मुख्य नगर पालिका अधिकारी उपस्थित थे।

बीमारियों की बनी रहती है आशंका…..

रायसेन शहर की कई अवैध कालोनियों सहित अन्य स्थानों पर खाली प्लाटों में पानी जमा रहने के कारण हमेशा गंदगी बनी रहती है। इसके कारण मच्छर पैदा होने से मलेरिया, डेंगू सहित बीमारियों की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा हमेशा गंदे पानी की बदबू आती रहती है। लोगों के द्वारा नगर पालिका से शिकायतें भी की जाती है।लेकिन कोई हल नही निकल पाता।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811