Let’s travel together.

नारी एक जिम्मेदारियां अनेक:: ट्रैफिक सिंगिंग कॉर्प सोनाली सोनी और पंखुरी किरनप्रकाश सहित पांच समाज सेवियों को आवाज अवार्ड

0 78

रजनी खेतान इंदौर 

आवाज ग्रुप का ईद मिलन समारोह हर बार इंसानियत को पैगाम देने की कोशिश करता हैं। इस बार “नारी एक जिम्मेदारियां अनेक” नाम से इन्दौर प्रेस क्लब ऑडिटोरियम में रखा गया, जिसमें खास मेहमान डॉ. माला सिंह ठाकुर (प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता), कनुप्रिया सत्तन, प्रोफेसर फरीदा जौहर, डॉ. आमना शेख थे। कार्यक्रम का आगाज़ मशहूर कार्डियक सर्जन डॉक्टर मुहम्मद अली ने किया। उन्होंने कुरान शरीफ की आयत पढ़ कर बताया कि इश्वर के नज़दीक मर्द और औरत दोनों का कर्म के अनुसार सामान दर्जा है।

प्रो फरीदा जौहर ने समाज में नर और नारी के प्रति सोच को उदाहरण देकर समझाया कि रात को लड़का अगर दोस्तों के साथ वक्त बिताकर देर से घर आता है और लड़की जब देर से काम की वजह से देर से लौटती हैं तो हमारे नज़रिए और मापदंड में विरोधाभास पैदा हो जाता है।

डॉ माला सिंह ठाकुर ने अपने सशक्त उद्बोधन में नारी की ज़िम्मेदारी उठाने की चुनौती को उसकी प्रकृति बताया और जीवन घर समाज सब इसी प्रकृति पर आश्रित है। उन्होंने सबसे आह्वान किया कि, घर में गाड़ी पार्क करने की तरह मोबाइल पार्क करने की जगह भी रखे और घर के सदस्यों को आपस मे संवाद के लिए अपना ज़्यादा समय देना चाहिए ताकि आपस में सामंजस्य और नारी के प्रति दृष्टिकोण में आदर का भाव बना रहे।

कनुप्रिया सत्तन ने आवाज ग्रुप की तारीफ की कि, वो बरसो से मुहब्बत बाटने का काम कर रहा हैं। नारी की ममता और मां के किरदार को भावनात्मक लहजे में समझाया जिससे उपस्थित श्रोता बिरादरी के सामने नारी की गरिमा और सम्मान का मान बढ़ गया।

डॉ आमना शेख ने कुरान की व्याख्या से औरत का मर्द के बराबर दर्जा विस्तार से बताया। साथ ही समाज में औरत के प्रति विपरीत आचरण के लिए धर्म के जनक के बजाए उसके अनुयायियों के आचरण को इसका ज़िम्मेदार बताया।

संचालन कर रहे शब्बीर हुसैन ने कहा कि लड़का और लड़की दोनो समाज के अभिन्न अंग है और दोनो के बिना समाज अपंग है।

परिचर्चा के बाद पांच समाजसेवियों सोनाली सोनी (ट्रैफिक सिंगिंग कॉर्प), राज़ी कादरी, मुहम्मदी खिदमत ए इन्सानियत वेलफेयर सोसायटी, जीतू बंगानी, पंखुरी किरनप्रकाश (नींव फाउंडेशन)को आवाज अवार्ड से सम्मानित किया गया। मेहमानों का परिचय रिजवान खान, आदिल सईद, मुश्ताक अली, निज़ाम अली ने दिया, प्रोग्राम का संचालन शब्बीर हुसैन ने किया और आभार नसरीन हकीम ने माना।

प्रोग्राम के अंत में सभी ने शिरखुरमे के साथ एक दूसरे को ईद की बधाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811