Let’s travel together.

भाजपा में शामिल होंगी प्रियंका मीना

246

आज भोपाल में थाम सकती हैं भाजपा का दामन; चांचौड़ा में बदलेंगे राजनैतिक समीकरण

भोपाल । गुना जिले के चांचौड़ा इलाके में बड़ी राजनैतिक हलचल होने जा रही है। सूत्रों की मानें तो प्रियंका मीना पेंची रविवार को भाजपा में शामिल हो सकती है। दोपहर 12 से 1 बजे के बीच भोपाल में वह भाजपा की सदस्यता ले सकती हैं। इसे चांचौड़ा इलाके में बड़ी राजनैतिक हलचल के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले से स्थापित कुछ नेताओं के समीकरण बिगड़ सकते हैं।
बता दें कि प्रियंका पेंची तीन वर्ष पहले ब्याहकर राजस्थान से गुना आयीं थी। उनके पति आईआरएस हैं और वर्तमान में दिल्ली में पदस्थ हैं। प्रियंका मीना उस समय सबसे ज्यादा चर्चा में आयीं, जब उन्होंने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा। वार्ड 16 से वह चुनावी मैदान में उतरीं थीं। उनके सामने पूर्व विधायक ममता मीना, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना चौहान थीं। बेहद कम समय मे ही उन्होंने क्षेत्र में अपनी पहचान के दम पर यह चुनाव लड़ा। वह ममता मीना से महज 235 वोट से चुनाव हार गईं थी। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना चौहान तीसरे नंबर पर रहीं थी।
चुनाव के बाद चांचौड़ा क्षेत्र में यात्राओं का दौर लगातार जारी है। पूर्व विधायक ममता मीना त्रिदेव यात्रा के बाद अब विकास यात्रा में शामिल हो रही हैं। चांचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह ने चांचौड़ा को जिला बनाने के लिए यात्रा निकाली। इसके बाद अब वह कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में जा रहे हैं। इन सभी यात्राओं पर बीनागंज से राजस्थान के कामखेड़ा बालाजी मंदिर तक निकाली गई प्रियंका पेंची की यात्रा भारी पड़ी। उनकी यात्रा में हजारों की संख्या में नागरिक शामिल हुए। दो दिवसीय यात्रा में 20 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने का दावा किया गया था।

बदल जाएंगे समीकरण
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका मीना रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकती हैं। यह होता है तो चांचौड़ा में नये राजनैतिक समीकरण सामने आएंगे। वर्तमान में भाजपा से पूर्व विधायक और जिला पंचायत सदस्य ममता मीना जोर-शोर से तैयारी कर रही हैं। उन्हें भाजपा से टिकट की प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वह लगातार क्षेत्र में सक्रिय बनी हुई हैं। उधर, प्रियंका पेंची ने भी यात्राएं और क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी है। प्रियंका पेंची भाजपा में शामिल होती हैं, तो ममता मीना के सामने एक प्रतिद्वंद्वी और बढ़ जाएगा। वहीं क्षेत्र के राजनैतिक समीकरण तेजी से बदलेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आधे दिन की छुट्टी से शुरू हुआ संघर्ष, अब दुनिया की महिलाओं के अधिकार की आवाज बनीं रंजीता प्रियदर्शनी     |     दूसरे दिन भी मना रक्षाबंधन, जगह-जगह कजलियों की निकाली गई शोभायात्रा,गाए सावन के मनभावन गीत      |     नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811