Let’s travel together.

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया

0 67

 

जनसभा में  बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के मध्य भाजपा की सदस्यता हासिल ओर

अनुराग शर्मा सीहोर

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेता राष्ट्रवाद की बात करते है, जब भी नारे लगाते है तो भारत माता की जय करते है, देश में एकमात्र भाजपा है जो राष्ट्रवाद की बात करती है, वहीं दूसरी ओर अन्य पार्टी के नेता सोनिया की जय, ममता की जय के नारे लगाते है। कांग्रेस को राम जन्म भूमि से और राम से परहेज है। उक्त विचार शनिवार को शहर के लीसा टाकीज पर सीहोर विधानसभा के समक्ष विशाल मैदान पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहे।
गृह मंत्री और भाजपा स्टार प्रचारक डॉ नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को दोपहर में पहुंचकर भाजपा उम्मदीवार सुदेश राय के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की बयार बह रही है। ये बयार मतदान में आंधी में बदल जाएगी और कांग्रेस पत्ते की तरह निकल जाएगी। गृहमंत्री श्री मिश्रा ने सीहोर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेसी भारत के टुकड़े होने की कामना करते हैं और भाजपा भारत माता की वैभवशाली स्वरूप की कामना करती है। कांग्रेसी भगवान श्रीराम के मंदिर के निर्माण का विरोध करते हैं,

उनके पोस्टर का विरोध करते हैं। वो हमेशा से तुष्टीकरण के हिमायती है पर भाजपा देश को और अपनी संस्कृति को महत्व देती है। ये अंतर है दोनों पार्टियों में। वो जेएनयू में आतंकियों के समर्थन में नारे लगाते हैं कि तुम कितने अफज़़ल मारोगे हर घर से अफज़़ल निकलेगा। हम छाती ठोंककर कहते हैं हम घर में घुसकर मारेंगे जिस घर से अफज़़ल निकलेगा। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। गृहमंत्री श्री मिश्रा से पहले भाजपा प्रत्याशी विधायक सुदेश राय ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के प्रसिद्ध दतिया माता की नगरी से आए गृहमंत्री श्री मिश्रा का शहर में स्वागत है और मैंने सेवा के भाव रखते है सीहोर विधानसभा में रिकार्ड विकास कार्य कराए है और पिछले दस सालों से आपकी सेवा करते आ रहा हूं। केन्द्र और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार की योजनाओं को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचे।
शनिवार को दोपहर में जनसभा से पहले रैली शहर के लीसा टाकीज चौराहे से निकाली गई थी, रैली में  बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सीहोर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी श्री राय के साथ शामिल हुए, रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए लीसा टाकीज चौराहे पर मैदान पर पहुंची और जहां भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि मालवीय और भाजपा के युवा नेता सन्नी महाजन सहित अन्य ने यहां पर मौजूद क्षेत्रवासियों से भाजपा को विजय बनाने का संकल्प दिलाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811