Let’s travel together.

नगालैंड विधानसभा का चुनाव प्रचार खत्म

105

कोहिमा । नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार शनिवार शाम को खत्म हो गया। राज्य में 13 लाख से अधिक मतदाता हैं और 60 सदस्यीय विधानसभा की 59 सीटों के लिए चार महिलाओं एवं 19 निर्दलीय समेत 183 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
जुन्हेबोटो जिले में आकुलुटो सीट से भाजपा प्रत्याशी और निर्वतमान विधायक काजहेटो किन्मी निर्विरोध जीत गये हैं। राज्य में 27 फरवरी को सुबह सात बजे से अपराह्न चार बजे तक मतदान होगा। मतों की गिनती दो मार्च को होगी। सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपीपी) और भाजपा सीटों की साझेदारी के तहत क्रमश: 40 और 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं।
एनडीपीपी ने 2018 में इस पूर्वोत्तर राज्य में भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनायी थी। उसे जनता दल यूनाईटेड और एक निर्दलीय प्रत्याशी का भी समर्थन मिला था। वर्ष 2021 में नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) भी एनडीपीपी नीत सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल हुआ था और उसे ‘यूनाईटेड डेमोक्रेटिक एलायंस नाम दिया गया था। एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन इस चुनाव में दूसरे कार्यकाल के लिए जद्दोजेहद कर रहा है। एनडीपीपी के नीफीयू रियो इस गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैं।
भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्रियों सर्बानंद सोनोवाल, किरेन रीजीजू , जॉन बार्ला, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा एवं अन्य नेताओं ने पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया। मुख्यमंत्री रियो की अगुवाई में एनडीपीपी प्रचारकों ने करीब करीब सारे निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

 बाड़ी में दो पेट्रोल पंपों पर डीजल चोरी का खुलासा, मुख्य आरोपी साथी समेत गिरफ्तार     |     साईखेड़ा में अज्ञात युवकों द्वारा रावण के पुतले में लगाई आग, क्षेत्र में भारी रोष     |     पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा,स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल,विधायक डॉ चौधरी,जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा हुए शामिल     |     दशहरा पर्व पर क्षत्रिय समाज  ने किया शस्त्र पूजन     |     पाशविकता में पुरूषों को पछाड़कर महिलाएं कौन-सी ट्राॅफी जीत लेंगी? -अजय बोकिल     |     विजयादशमी और नीलकण्ठ दर्शन की परंपरा: लोक आस्था का प्रतीक, प्रकृति का अनमोल संदेश     |     सांची में दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, आज होगा रावण दहन     |     नरखेड़ा में निकली 301 मीटर लंबी चुनरी यात्रा,माता रानी के जयकारों से गूंजा गांव     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा, 40 किमी में 150 से ज्यादा जानलेवा गड्ढे     |     गाजे-बाजे के साथ निकले जवारे, माता रानी के जयकारों से गूंजा गांव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811