Let’s travel together.

पहले कई जानें जा चुकी लेकिन न खनन रुका और न हुआ कोई सुधार

0 148

अवैध खनन के गड्ढे, बारिश में फिर बनेंगे मुसीबत, खतरे में जिंदगी

रिपोर्ट-शिवलाल यादव

रायसेन।नेशनल हाईवे 86 कौड़ी मोरी के नजदीकके पास खुदा पड़ा गड्ढा, ध्यान नहीं दे रहा कोई।
माफिया खुदाई कर निकाल रहे मुरुम,मेहगांव, धनियाखेड़ी धौबाखेड़ी आदि इलाकों में मुरम माफियाओं द्वारा टनों जेसीबी मशीन से मुरम कोपरा की अवैध उत्खनन कर गहरे जानलेवा गढ्ढे बना दिए गए हैं।जो बारिश में नहाते समय काल के गढ्ढे साबित होगे।

पेड़ और बिजली पोल टावरों के
आसपास मुरम का उत्खनन….

मुरम माफियाओं की कितनी मनमानी कर रहे हैं उसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बिजली खंभों और टावरों के आसपास तक खुदाई कर मुरुम निकाल ली है। जिससे यह बिजली खंभे ,टावर कभी भी जमीन पर आ सकते हैं। शासकीय जमीन से मुरुम खुदाई होने से शासन को अलग राजस्व आय का नुकसान हो रहा है। यह काम पिछले कई समय से चल रहा है।लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी का नतीजा हैकि चोरी छिपे धड़ल्ले से यह अवैध कारोबार हो रहा है।
रायसेन जिले में पिछले कुछ साल से बारिश के मौसम में अवैध खनन के गड्ढे लोगों की जान को दुश्मन बने हुए हैं। इन गड्ढाें और टॉवरों के गड्ढों में पानी भरने के बाद लोगों के डूबने से मौत तक हो गई। लेकिन आसपास अब तक सुरक्षा संबंधी कोई इंतजाम नहीं हो किए गए। ऐसे में कुछ दिन बाद तेज बारिश होते ही फिर यह गड्ढे लोगों के लिए जान के लिए मुसीबत का कारण बनेंगे। जिले के कस्बा सलामतपुर क्षेत्र सहित दीवानगंज बालमपुर में सहित भोपाल-विदिशा हाईवे की सड़क किनारे के अलावा अन्य जगह से मुरम निकालने के कारण गड्ढे हो गए हैं। जिनकी लंबाई और चौड़ाई ज्यादा है।

हर साल बारिश में एक दो बार तेज पानी गिरा की यह गड्ढे लबालब भर जाते हैं।उसके बाद कोई इनके पास गया तो हादसे की आशंका रहती है।गढ़ी गैरतगंज देवनगर बेगमगंज गौहरगंज सिलवानी क्षेत्रों के बने हुए हैं।

बीते साल जिला प्रशासन सहित खनिज विभाग के आला अधिकारियों ने प्लान तैयार किया था। इसके तहत जहां पर ज्यादा बड़े गड्ढे हैं ।उनके आसपास तार फें सिंग करना थी, वहीं बारिश के मौसम में संबंधित ग्राम के कोटरवार तक की डॺूटी लगना थी।
इसके लिए प्रशासन ने जनपद पंचायत सीइओ और सीइओ ने संबंधित पंचायत के सचिवों को निर्देशित किया था।बावजूद इसके आज तक तार फें सिंग नहीं हुआ है, न ही पिछले वर्ष पानी से भरे इन गड्ढों के पास कोई कोटवार नजर आया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |     रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़     |     सर्पदंश से किसान की मौत, सुल्तानगंज अस्पताल में इलाज की सुविधा पर उठे सवाल     |     बेगमगंज में हर्षोल्लास से मना ईद मिलादुन्नबी     |     नगरपरिषद बरेली के द्वारा 69.08 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811