Let’s travel together.

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य स्मृति को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया

0 160

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

सिलवानी में आज भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय  की पुण्य स्मृति को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पंडित जी के जीवन पर प्रकाश डाला। सर्वप्रथम पंडित ओंकार प्रसाद  शर्मा, संजय मस्ताना , शिवपाल सिंह राजपूत  एवं मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला  ने संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन संजू बनारसी द्वारा किया गया ।

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला  ने कहा कि आज हम सभी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर एकत्रित हुए हैं। आज समर्पण निधि का कार्यक्रम है जिसमें पार्टी के नियम अनुसार प्रत्येक कार्यकर्ता के द्वारा पार्टी को अपनी इच्छा अनुसार धनराशि समर्पित की जाती है। जिससे कि पार्टी अपना संचालन करती है जैसा कि हम सभी आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती पर एकत्रित होकर समर्पण निधि का कार्यक्रम करेंगे ।आज प्रत्येक कार्यकर्ता के संगठन एवं मेहनत की वजह है कि हम मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में अपनी सरकार बना पाए एवं केंद्र में भी आज हमारी सरकार है भाजपा में सबसे मजबूत और सबसे ताकतवर अगर कोई व्यक्ति होता है तो वह एक आम कार्यकर्ता होता है। यहां पर व्यक्ति विशेष की बात नहीं की जा सकती यहां हर कार्यकर्ता ही अपने आप में विधायक का पद मान सम्मान रखता है यहां सभी को एक समानता के साथ रखा गया।
बैठक में धर्मदास चढ़ार तुलसी यादव, संजू सैन, जहूर मंसूरी लखन चंदेल ,मंडल उपाध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे दीपेश जैन बृज मोहन कुशवाहा जी उषा पुर से भगवत शरण साहू साईं खेड़ा , सिमरिया से शिवपाल सिंह जी राजपूत गोपाल राजपूत भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811