भोपाल । दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय के संस्थापक निदेशक राजुरकर राज का निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने करीब 25 साल पहले अपने घर के दो कमरों में यह संग्रहालय शुरू किया था। वह विविध भारती, भोपाल से वरिष्ठ उद्घोषक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी बेटी विशाखा ने बताया कि वह कई सालों से बीमार थे। उन्हें पैंक्रियाज में ट्यूमर था, जिसका पांच बार आपरेशन करवा चुके थे और अब आयुर्वेद से इलाज करवा रहे थे। लेकिन पिछले दो माह से उनकी तबियत काफी बिगड़ गई थी और लगातार खराब होते स्वास्थ्य के कारण वे बैतूल के पास अपने पैतृक गांव में ही रहकर अपना इलाज करवा रहे थे। इलाज के दौरान मंगलवार रात को उनका देहांत हो गया। राजुरकर के निधन से साहित्य जगत में शोक की लहर है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सीएम शिवराज ने ट्वीट करते हुए लिखा कि दुष्यन्त कुमार स्मारक पाण्डुलिपि संग्रहालय के संस्थापक श्री राजुरकर राज जी के निधन का दु खद समाचार प्राप्त हुआ है। स्निग्धयुक्त मुस्कुराहट ए वह जीवन भर साहित्य के संवर्द्धन, संरक्षण व सम्प्रेषण के लिए समर्पित रहे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।’
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.