Let’s travel together.

प्रत्येक बूथ को सक्षम और मजबूत बनाने के अभियान में जुटें कार्यकर्ता : विष्णुदत्त शर्मा

0 532

-प्रदेश अध्यक्ष ने कहा मजबूत बूथ भारत के प्रधानमंत्री को ताकत देगा

-प्रदेश अध्यक्ष रायसेन के मंडीदीप नगर मंडल के बूथ क्रमांक 15 पर समर्पण निधि अभियान में हुए शामिल

रायसेन। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार प्रगति कर रहा है। लेकिन भारत की बढती साख से कुछ देशद्रोही ताकतें परेशान है और वे लगातार भारत को बदनाम करने की कोशिश में जुटी रहती है। ऐसी देशद्रोही ताकतों को जवाब देना भाजपा कार्यकर्ता का कर्त्तव्य है। देश और प्रदेश में हमारी सरकार है। इस अनुकूल वातावरण में हम अपने बूथ को मजबूत कर देश को बदनाम करने वाली राष्ट्र विरोधी ताकतों को जवाब दें। यह तभी संभव होगा जब हमारा बूथ मजबूत होगा। क्योंकि हमारा बूथ मजबूत होगा तो पार्टी की ताकत बढेगी। पार्टी की ताकत बढेगी तो हमारे प्रधानमंत्री की ताकत बढेगी और भारत का मान बढेगा। यह बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने रायसेन जिले के मंडीदीप नगर मंडल के वार्ड न. 1 के बूथ क्रमांक 15 पर समर्पण निधि संग्रह अभियान के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा शनिवार को रायसेन जिले के मंडीदीप नगर मंडल के वार्ड न. 1 के बूथ क्रमांक 15 पहुचें और समर्पण निधि संग्रह अभियान में भाग लिया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेंद्र पाराशर, जिला प्रभारी श्री अलकेश आर्य, जिला अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार, अभियान के जिला प्रभारी श्री राजेन्द्र अग्रवाल, श्री ओमप्रकाश मीणा, मंडल अध्यक्ष श्री पवन श्रीवास्तव सहित बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता उपस्थित थे।


*-धारा 370 हटाकर मोदी जी ने डॉ. मुखर्जी का स्वप्न पूरा किया*
श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी का निर्माण बलिदानों से हुआ है। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग रहे इसके लिए डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर जनसंघ की स्थापना की। हमें गर्व है कि हम उस दल के कार्यकर्ता है जिसके नेता डॉ. मुखर्जी ने धारा 370 को हटाने और देश की अखण्डता के लिए प्राण न्यौछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाकर भारत माता के माथे पर लगा कलंक मिटाया है। वहीं हमारे श्रद्धा के केन्द्र डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के स्वप्न को साकार किया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने देश को एकसूत्र में बांधने का कार्य किया है।


*-कार्यकर्ता समर्पण निधि संग्रह अभियान में रचेंगे इतिहास*
श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि स्व कुशाभाऊ ठाकरे जी ने अपने जीवन का हर क्षण संगठन और समाज पर न्यौछावर कर दिया। उन्होंने अपना जीवन लगाकर देश भर में कुशल कार्यकर्ता खडे किए। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी देश का सबसे बडा राजनैतिक बना है तो वह कुशाभाऊ ठाकरे जी जैसे संगठन महापुरूषों के समर्पण के कारण बना है। उन्होंने कहा कि हम इस वर्ष को स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष के रूप में मना रहे है। इस पूरे वर्ष हम संगठन कार्य के विस्तार और सुदृढ़ीकरण को लेकर कार्य करेंगे। बूथ विस्तारक योजना के माध्यम से हमारे कार्यकर्ताओं ने 65 हजार बूथों पर पहुंचकर संगठन को मजबूत करने का काम किया। इस अभियान में हमने इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि संगठन पर्व के अंतर्गत हमने आत्मनिर्भर बूथ की जो परिकल्पना की उसे साकार करने के लिए समर्पण निधि संग्रह अभियान प्रारंभ किया है। इस अभियान के माध्यम से हमारे बूथ, मंडल और जिला इकाई सक्षम और आत्मनिर्भर बनेगी। श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि जिस तरह बूथ विस्तारक अभियान में आप सभी लोग जुटे उसी तरह इस अभियान को भी सफल बनाकर इतिहास रचें।

न्यूज सोर्स::हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी बीजेपी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मिशन उत्कर्ष: दाऊ पोषण लाल स्कूल परसतराई में दिखी शिक्षा की नई रौनक      |     उड़ीसा से उत्तर प्रदेश जा रही गांजा की बड़ी खेप जप्त,वाहन सहित चालीस लाख का गांजा जप्त     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को मिली गति     |     तीन साल से अधूरा ओवरब्रिज, हर 15 मिनट में बंद होते रेलवे फाटक     |     हादसे के 24 घंटे बाद भी सड़क किनारे पड़ा हे बीयर से भरा पलटा ट्रक     |     गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार, 14 सितंबर से शुरू होगा गणेश उत्सव     |     तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, 21 वर्षीय युवक की मौत     |     विकसित भारत एवं विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प के साथ अंत्योदय की भावना से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे योजनाओं का लाभ : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सिंधिया ने पिछोर को दी 14 करोड़ से अधिक की सौगात: 4 कार्यों का लोकार्पण, 2 सड़कों का भूमिपूजन     |     राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में कांग्रेस का विरोध मार्च, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का उठाया मुद्दा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811