मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं से की नशा से दूर रहने की अपील
सी एल गौर रायसेन
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को इस बार भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने उनके गृह ग्राम साचेत के बूथ क्रमांक 204 पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ कार्यक्रम को सुना। इस मौके पर उनके साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मन की बात को सुनने के लिए मौजूद रहे ।
इस अवसर पर मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी युवाओं से आह्वान किया है कि वह नशा से हमेशा दूर रहें और उन्होंने देश में नशा मुक्ति अभियान को और अधिक गति देने की बात भी कहीं है, उन्होंने देश के युवाओं से आग्रह किया कि नशे से हमेशा दूर रहें। प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनकर लोगों ने उनकी इस बात का समर्थन किया है।
आपको बताए कि वास्तव में नशा विनाश की जड़ है इससे शारीरिक ही नहीं समाज में भी इसका गलत असर होता है, हकीकत में नशा मुक्ति अभियान जैसी पहल को आगे बढ़ाते हुए नशा के प्रति हमें सचेत रहना होगा तभी हम और आप सभी सुखमय जीवन व्यतीत कर सकते हैं।इससे तात्पर्य है कि नशा से शारीरिक नुकसान के साथ समाज को भी बहुत बड़ा नुकसान पहुंचता है कहा भी गया है कि नशा नाश की जड़ है, चाहे वह किसी भी प्रकार का नशा हो इससे समाज के लोगों को दूर रहने में ही फायदा है नशा से सिवाय नुकसान के कोई फायदा नहीं है, इसलिए नशा से लोगों को हमेशा दूर रहना चाहिए ताकि समाज और अपने परिवार की प्रगति हो सके। प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात को शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण अंचल तक लोगों ने बड़े ध्यान से सुना और इस पहल को समाज हित में बताया है।