Let’s travel together.

सीहोर में EOW का छापा:स्वास्थ्य विभाग के लिपिक के घर रेड, 45 लाख रुपए नकद, 8 लाख के जेवरात मिले

0 280

सीहोर से अनुराग शर्मा

 

शहर की पाश काॅलोनी दांगी स्टेट में रहने वाले स्वास्थ्य विभाग के लिपिक केबी वर्मा के घर मंगलवार काे आर्थिक अपराध इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो EOW ने दबिश दी। एक टीम घर पर कार्रवाई में जुटी है। सूत्र बताते हैं कि रेड आय से अधिक संपत्ति को लेकर डाली गई है। EOW के एसपी राजेश मिश्रा ने बताया कि टीम ने दोनों स्थानों पर एक साथ कार्रवाही है। दबिश में करीब 45 लाख रुपए नकदी और 8 लाख रुपए के आभूषण मिले हैं।

सीहोर में स्वास्थ्य विभाग में रह चुके लिपिक केबी वर्मा अभी बैतूल में पदस्थ हैं। उसे स्टोर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोपहर में EOW की टीम दांगी स्टेट में उनके घर पहुंची। सूत्रों की माने तो टीम को घर से करीब 45 लाख रुपए नकदी के साथ सोने-चांदी के आभूषण और कुछ पॉलिसियां मिली हैं। बता दें कि वर्मा सीहोर स्वास्थ्य विभाग में स्टोर कीपर के पद पर लंबे समय तक पदस्थ रहे। बताया जा रहा है कि दोनों जगह पर टीम कार्रवाई कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पांचना डेम विवाद में गुर्जरों को डराने के लिए चुराई थी तोप, दो आरोपी पकड़े लेकिन तोप नहीं मिली     |     विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर सांची में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से सफलता से मना स्वच्छ पर्यटन अभियान     |     शाश्वत अष्टाह्निका पर्व: तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर में सहज शांति विधान, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की मंगल कामना     |     बालमपुर घाटी में दो ट्रकों के एक ही जगह खराब होने से हाईवे 18 पर लगा बार बार जाम     |     सावन शुरू होने से पहले ही हाईवे-18 पर गूंजा ‘बोल बम’     |     खेतों पर आवारा पशुओं का धावा, रातभर जागकर फसल बचाने को मजबूर किसान     |     शासकीय सांदीपनि विद्यालय के नवीन भवन का 27 जुलाई को होगा लोकार्पण     |     अनुज शर्मा के सोशल मिडिया ट्रोलिंग पर हाईकोर्ट का सख्त नोटिस     |     मंत्री टंकराम वर्मा की पहल,तिल्दा विकासखंड को DMF से 3 करोड़ की सौगात     |     विधायक अनुज शर्मा ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811