भोपाल। राजधानी भोपाल के रातीबढ़ थाना इलाके मे धर्मांतरण कराये जाने की आंशका को लेकर जमकर हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार रातीबड़ के पास आदिवासी बाहूल केकडिया गांव में बड़े पैमाने पर आदिवासियों के धर्मांतरण की सूचना मिलने पर इसका विरोध करने शनिवार रात करीब नौ बजे पहुंचे हिंदू संगठनों का ईसाई धर्म प्रचारकों से विवाद हो गया। बढ़ता विवाद झुमा झटकी तक जा पहुंचा। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जॉच के बाद कार्यवाही की बात कहते हुए सभी को शांत कराया। इसके बाद पुलिस संदिग्धों को थाने ले गई, जहॉ उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले मे देवेंद्र सिंह तोमर, अध्यक्ष हिंदू टाइगर फोर्स का कहना है, सूचना मिली थी, कि इस गाँव में ईसाई धर्म के लोग आदिवासियों का धर्मांतरण करा रहे है। जब वह अपने संगठन के अन्य सदस्यो के साथ मौके पर पहुंचे तो सामने आया कि अनेक आदिवासी लोगों का धर्म परिवर्तन कराकर उन्हे ईसाई धर्म मे शामिल किये जाने की तैयारी की जा रही थी। उनका आरोप है की ग्राम भानपुर केकड़िया में रहने वाला हीरालाल जामोद जो खुद आदिवासी होते हुए ईसाई धर्म में चला गया, और अपने आप को पास्टर कहता है, वह दूसरे गांव से लोगों को बुलाकर धर्मांतरण करवा रहा था। उसके घर जाकर देखने पर करीब 40-50 लोग वहां पर प्रार्थना करते नजर आय। जब उन्होने जामोद को रोकने का प्रयास कि तो वह विवाद करने लगा। इसके बाद गांव के सरपंच और देवेंद्र सिंह तोमर ने मामले की सूचना रातीबड़ पुलिस को दी। पूरे मामले में पुलिस का कहना है, कि दोनों पक्षों को थाने लाकर उनके ब्यान लिये जा रहे है, ओर जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.