नई दिल्ली| दिल्ली नगर निगम के लिए मेयर, डिप्टी मेयर का चुनाव एक बार फिर टल गया। एमसीडी सदन में एक बार फिर सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामे के चलते चुनाव को स्थगित कर दिया गया। बीजेपी पार्षद और आम आदमी पार्षद आमने सामने आकर नारेबाजी करने लगे और सदन में हंगामा खड़ा हो गया। पीठासीन अधिकारी द्वारा एमसीडी सदन में यह कहा गया कि एल्डरमैन यानि कि मनोनीत पार्षद, मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के लिए चुनाव कर सकते हैं यानि वोट डाल सकते हैं जिसका आप पार्षदों ने कड़ा विरोध किया। उसके बाद एमसीडी सदन में हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया। गौरतलब है कि दिल्ली के सिविक सेंटर स्थित एमसीडी सदन में दिल्ली मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ने सदन को संबोधित करते हुए कहा की मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) मेयर के लिए, डिप्टी मेयर के लिए और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य के लिए भी चुनाव कर सकते हैं। सत्य शर्मा के इस संबोधन के बाद आप और बीजेपी के पार्षदों के बीच हंगामा शुरू हो गया और सदन को पीठासीन अधिकारी ने पहले 10 मिनट के लिए स्थगित किया। उसके बाद फिर आप पार्षद और बीजेपी पार्षद आमने सामने आकर हंगामा करने लगे। फिर सदन में दोबारा हंगामा बढ़ता देख सदन को अगली बैठक तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.