भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना इलाके में पांचवी कक्षा में पढ़ने वाली 11 साल की बालिका से पड़ोसी ने घर में बुलाकर दुष्कर्म कर दिया। आरोपित ने उसे बेर खिलाने के बहाने से अपने घर के अंदर बुलाया था। आरोपित शादीशुदा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। पिपलानी थाना प्रभारी अजय नायर ने बताया कि क्षेत्र की शिवलोक फेज 2 कालोनी में 11 वर्षीय बालिका अपने परिवार के साथ रहती है। उसके पड़ोस में राजू पटले अपनी पत्नी बच्चों के साथ रहता है। राजू गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में एक कीटनाशक बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता है। सोमवार सुबह राजू की पत्नी बच्चों के साथ कहीं गई हुई थी। सुबह करीब 10 बजे बच्ची अपने घर के सामने खेल रही थी। इस दौरान राजू मीठे बेर खिलाने का लालच देकर बालिका को अपने घर के अंदर ले गया। वहां कमरा बंद करने के बाद उसने बालिका के साथ गलत काम किया। बालिका रोने लगी तो उसने डपटकर चुप कराकर भगा दिया। डरी-सहमी बालिका घर पहुंचकर रोने लगी, तो मां ने उससे कारण पूछा। बालिका ने बताया कि राजू अंकल ने उसके साथ गलत काम किया है। इसके बाद बच्ची की मां व अन्य स्वजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपित के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.