Let’s travel together.

लोगों के सामने डांस करते हुए मंच पर धड़ाम से गिरीं अर्चना गौतम

95

बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड में घर में लाइव ऑडियंस की एंट्री हुई है। इस दौरान शो में मौजूद सारे कंटेस्टेंट्स शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, शालीन भनोट, अर्चना गौतम और एमसी स्टेन इन्हें इम्प्रेस करते नजर आएंगे। दर्शकों ने अपनी पसंद के हिसाब से वोट किया और निमृत कौर को सबसे कम वोट्स मिले, जिसके बाद वो एलिमिनेट हो गईं। इसके अलावा अर्चना गौतम मंच से धड़ाम से गिर गईं, जिसके बाद लोगों ने उनका जमकर मजाक उड़ाया।शो के नए प्रोमो में आप देख सकते हैं कि कैसे अर्चना गौतम माइक के सामने पोडियम पर खड़े होकर दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं।

अर्चना, दर्शकों से टिकट टू फिनाले तक पहुंचने में मदद करने का अनुरोध करती भी दिखाई दीं। अर्चना आगे बढ़ती हैं और दर्शकों से पूछती हैं, ‘क्या चल रहा है आप लोगों का’, और दर्शकों में हर कोई ‘शिव चल रहा है’ कहकर जवाब देता है। इसके बाद शिव, मंच पर आते हैं और सबका धन्यवाद करते हैं।’इसके बाद, एमसी स्टेन आते हैं और सबके सामने अपना गिग करते हैं और लोग तालियां बजाना शुरू कर देते हैं।वह कहते हैं,’दो हफ्ते पहले मेको गेम समझा, मजा आने लगा तो, लेकिन शो ही खत्म हो गया भाई…” यहां तक कि शालीन भनोट और प्रियंका चाहर चौधरी भी बारी-बारी से मंच पर आते हैं और दर्शकों को शो में उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं।

अर्चना आगे कहती हैं, ‘मेरी ना कोई मंडली नहीं कोई ग्रुप, कुछ भी नहीं था। स्टार्टिंग से लेकर अब तक मैं अकेली खेलती आई हूं।’ इसके बाद शालीन और अर्चना स्टेज पर कपल डांस करने लगते हैं और धड़ाम से गिर जाते हैं। मौजूद लोग तालियां बजा-बजाकर हंसने लग जाते हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अर्चना की हालत देख लोग बोल रहे हैं- ‘खुदको संभालो अगला नंबर तुम्हारा है…’

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मेरा युवा भारत” के अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर युवाओं ने सरकारी भंडार गृह में समझी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी व्यवस्था     |     एक दिन की मजदूरी मांगने पर तलवार से हमला,गंभीर अवस्था में मजदूर रेफर     |     चिंगवाड़ा कला में बिजली विभाग द्वारा आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बना     |     जापानी तकनीक की ई-स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, 31 को मिला लाभ     |     जिंदा रहते बुजुर्ग ने कराई अपनी त्रयोदशी, कार्ड पर दर्द बयां कर बांटे निमंत्रण     |     असल ‘लीक’ तो नैतिक ईमानदारी और ऑन लाइन व्यवस्था में है…अजय बोकिल      |     सांची विकास खंड मुख्यालय सरकारी अधिकारी कर्मचारी आशियाना विहीन     |     कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर     |     एमपी टुडे की खबर का हुआ असर ,20 दिन से खराब हैंडपंप सुधरा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस     |     जनगणना कार्य में दीवानगंज संकुल ने रचा रिकॉर्ड, समय सीमा से पहले पूरा हुआ सर्वे कार्य     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811