रायसेन। श्री राम परिसर में बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता स्वर्गीय श्री माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांची विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा(बबलू भैया),भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जमना सेन, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दातार सिंह मीणा,भाजपा के मंडल अध्यक्ष वीर सिंह लोधी, मेला समिति अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान वीर सिंह पटेल,राज मीणा, राजेंद्र सिंह राठौड़ ‘राजू भैया’, अंशुल शर्मा, भगवानदास लोहट, एल्डरमैन जगदीश अहिरवार, विश्वास रैकवार, लीलाकिशन मीणा, गोविंद महाराज, हर्ष पटेल, विकास लोहट, विवेक लोहट, राधेश्याम अहिरवार, बबलू चौधरी, राहुल कुशवाह, प्रदीप गढ़वाल, तनवीर राठौरिया, बनवारी लाल मीणा, प्रेमचंद अहिरवार,बारेलाल सूर्यवंशी,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।