Let’s travel together.

देवदूत बनकर मुस्लिम युवक ने बचाई हिंदू युवक की जान पूर्व विधायक ने किया सम्मान

0 1,413

तारकेश्वर शर्मा बम्होरी रायसेन
सिलवानी विधानसभा के पूर्व विधायक जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने अमजद खान का सम्मान किया । और शुभकामनाएं दी
बता दे की शुक्रवार शाम को रायसेन जिले के देवनगर बम्होरी मार्ग के ग्राम छीतापार के पास नदी के पुल पर पानी अजाने के कारण एक व्यक्ति अपनी मोटर साइकिल के साथ फंस गया जिसको बचाने के लिए अमजद खान निवासी बम्होरी द्वारा अपनी जान की परवाह न करते तेज रफ्तार से बहते हुए पानी में जाकर व्यक्ति को बचाया।


जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम लगभग 6 बजे देवनगर मार्ग के ग्राम छीतापार के पास इक्यावन नदी पुल पर नारायण सिंह मीणा निवासी ग्राम दिल्हारी किसी कार्य से वापिस मोटर साइकिल से ग्राम नकतरा से अपने घर दिल्हारी आ रहा था। तभी तेज बहाव में बाइक के साथ बहने लगा जिससे अमजद खान निवासी बम्होरी ने सकुशल बचा लिया।


लोग कहते हैं धरती पर भी देवदूत होते हैं जी हां हम आपको एक ऐसे ही देवदूत के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अपनी जान की परवाह किए बगैर तेज बहाव से उफनती हुई नदी के पुल पर बहते हुए पानी के बीच में फंसे एक हिंदू युवक की जान बचाई। मुस्लिम युवक अमजद ने तनिक भी यह न सोचा कि जो व्यक्ति पानी की धार में फंसा है वह हिंदू है उसने सिर्फ यह देखा कि जो पानी में फंसा है वह इंसान है और इसी इंसानियत के नाते सबके रोकने के बावजूद भी अमजद पानी में उतर गया और हिंदू युवक की जान बचा ली पूरा मामला रायसेन जिले के देव नगर से बम्होरी रोड पर 51 नदी पर बने पुल की है जहां पर तेज बारिश से नदी उफान पर आ गई और हिंदू युवक नारायण सिंह मीणा नदी पार करते समय मोटरसाइकिल सहित नदी के तेज बहाव में फस गया वहां पर खड़े मुस्लिम युवक अमजद की नजर पड़ी तो उसने एक पल बिना गबाएं नदी के तेज बहाव में जाकर हिंदू युवक की जान बचा ली। वही अब सिलवानी विधानसभा के पूर्व विधायक जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने अमजद खान का इसने कार्य के लिए सम्मान किया और शुभकामनाएं दी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811