Let’s travel together.

ब्रह्माकुमारी नंदिनी ने शिव के साथ विवाह कर समर्पित किया सारा जीवन

0 313

 

सी एल गौर रायसेन

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा दिव्य समर्पण समारोह एवं दिव्य बधाई समारोह का आयोजन हुआ जिसमें ईश्वर सेवा के लिए समर्पित होने वाली ब्रह्माकुमारी नंदिनी बहन ने परमपिता परमात्मा के बताए मार्ग पर चलने तथा निस्वार्थ सेवा करने का संकल्प लेते हुए परमपिता परमात्मा शिव को वर माला पहनाई। गाजे-बाजे के साथ विशाल शिव बारात ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र मुखर्जी नगर से निकाली जिसमें परमपिता परमात्मा शिव दूल्हे राजा एवं बी के नंदिनी बहन दुल्हन वनी सेंकड़ों ब्रह्माकुमार एवं ब्रह्माकुमारी भाई-बहन साथ चल रहे थे। 5 वर्ष की ट्रेनिंग के बाद होता है समर्पण ब्रह्माकुमारी बहने पहले 5 से अधिक वर्षों से ब्रह्माकुमारीज के सेवा केंद्र में रहकर विद्यालय की गतिविधियों को बारीकी से समझती हैं इसके पश्चात स्वच्छा से अपना जीवन विश्व परिवर्तन के महान कार्य में देने हेतु तैयार होती हैं।

माता-पिता की सहमति से होता समर्पण कन्या का श्रेष्ठ जीवन देखकर इनके माता-पिता श्वेता ही अपनी कन्या को इस महान कार्य करने के लिए समर्पित करने हेतु सहमत होते हैं कन्या के माता पिता विश्व विद्यालय की शिक्षा पर चलते हैं। नंदिनी बहन ने बताया मेरी मां ब्रह्माकुमारी के सत्संग में जाती थी एक दिन वह मेरे को ले गई वहां पर मुझे बताया गया कि ईश्वर सर्वव्यापी नहीं होता है हम आप भगवान नहीं हैं हम उनके बच्चे हैं वह परमपिता परमात्मा शिव सर्वशक्तिमान है ना कि सर्वव्यापी यह बात मुझे लग गई, क्योंकि लोग तो गंदे काम भी करते हैं, स्वयं की रक्षा भी नहीं कर सकते हैं तो भगवान कैसे हो सकते हैं। तब से मैंने यह ज्ञान अपने जीवन में धारण करना सीखा तब मेरी उम्र लगभग 10 वर्ष की होगी। नंदिनी बहन के पिता ने बताया हम ऐसी बेटी पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं जो एक कुल का ही नहीं 21 कुल का उद्धार करने के निमित्त बनेगी लाखों लोगों का जीवन परिवर्तन कर सही रास्ते पर लाने का कार्य करेंगी। ब्रह्माकुमारी रेखा बहन ने सभी का स्वागत सम्मान किया। भोपाल से रुहानी बहन, बरेली से हीरा बहन, पिंकी बहन, अरुण कुमार सोनी, राजेंद्र सेठ, अरुन खेरा प्राची बहन, किरण बहन, दूरदराज से भाई-बहन इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |     सांची में संयुक्त रूप से निकली तिरंगा यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811