Let’s travel together.

विधायक सुरेन्द्र पटवा ने विकास यात्रा के दौरान दो करोड़ 10 लाख रू के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन तथा लोकार्पण

0 92

 

सरीन गोयल मंडीदीप रायसेन

भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गगनवाड़ा में विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा द्वारा विकास यात्रा का शुभारंभ किया गया। यहां उन्होंने लगभग एक करोड़ 68 लाख रू लागत के विभिन्न कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं से अनेक हितग्राहियों को लाभान्वित किया।

विकास यात्रा गगनवाडा से प्रारंभ होकर विभिन्न ग्रामों से होते हुए ग्राम पंचायत घोंट पहुंची तथा यहां आयोजित कार्यक्रम उपरांत समाप्त हुई। विकास यात्रा के दौरान निर्धारित ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों में श्री पटवा द्वारा एक करोड़ 74 लाख 90 हजार रू राशि के कुल 07 विकास कार्यो का लोकार्पण किया गया तथा 39 लाख 29 हजार रू लागत के कुल 09 विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया।

इसके अतिरिक्त उन्होंने विभिन्न योजनाओं से अनेक हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया एवं विकास यात्रा रथ को भी हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। विकास यात्रा के दौरान कुल 627 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें त्वरित कार्यवाही करते हुए 523 आवेदन स्वीकृत किए गए। ग्राम घोंट में विकास यात्रा में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे तथा जिला पंचायत सीईओ श्री पीसी शर्मा भी शामिल हुए। विकास यात्रा के दौरान जनपद सीईओ सुश्री आयुषी गोयल, अनुविभागीय अधिकरी राजस्व श्री मुकेश सिंह तथा जिला ग्रामोद्योग अधिकारी श्री भुवन मोहरे भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811