Let’s travel together.

एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया कार हादसे में बचीं बाल-बाल

127

टीवी जगत की चर्चित अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची हैं। उन्हें लेकर खबर आ रही है कि शनिवार को एक्ट्रेस की कार को एक स्कूल बस ने टक्कर मार दी। हालांकि, शुक्र है कि कार और स्कूल बस की टक्कर में एक्ट्रेस को गंभीर चोट नहीं आई है और वह सुरक्षित हैं। बता दें कि उर्वशी ने टीवी शो ‘कसौटी जिंदगी की’ में कोमोलिका का रोल अदा कर घर-घर में पहचान बनाई। इसके अलावा वह चर्चित शो ‘बिग बॉस 6’ की भी विनर रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उर्वशी ढोलकिया का एक्सीडेंट कल यानि शनिवार को हुआ है। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस शो की शूटिंग के लिए अपनी कार में बैठकर मुंबई के मीरा रोड फिल्म स्टूडियो की तरफ जा रही थीं। इसी बीच काशिमीरा इलाके में बच्चों से भरी एक स्कूल बस ने पीछे से आकर उर्वशी ढोलकिया की कार को टक्कर मार दी। हादसे में उर्वशी ढोलकिया और उनके स्टाफ मेबंर्स बाल-बाल बचे हैं।प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह भी बताया जा रहा है कि उर्वशी ने एक स्कूल बस होने के नाते इस मामले में कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया है। उर्वशी ने स्कूल बस ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज नहीं कराया है।

उर्वशी का कहना है कि यह मात्र एक दुर्घटना थी। फैंस को चिंता करने की जरूरत नहीं है। डॉक्टर ने कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है।आपको बता दें कि उर्वशी टीवी की दुनिया का चर्चित नाम है। ‘कसौटी जिंदगी की’ में उन्होंने नेगेटिव रोल अदा किया था। इस शो में न सिर्फ उनका अभिनय पसंद किया गया, बल्कि उनका मेकअप और ड्रेसिंग सेंस भी खूब चर्चा में रहा था। उर्वशी ‘नागिन 6’ और ‘चंद्रकांता’ जैसे कई टीवी शो में भी अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811