Let’s travel together.

‘व्यवहार में आने पर ही योग है’,सांची विश्वविद्यालय योग टीम ने दिया कार्यशाला प्रशिक्षण

0 89

– बेगमगंज कॉलेज में योग-मेडिटेशन 

रायसेन। सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के योग विभाग की टीम आज बेगमगंज के पं. दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय पहुंची। सांची विश्वविद्यालय के योग एवं आयुर्वेद विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. उपेंद्र बाबू खत्री और उनकी टीम ने योग के विभिन्न आसनों एवं क्रियाओ के बारे में विस्तार से विद्यार्थियों को बताया। इस अवसर पर डॉ. खत्री ने कहा कि योग तभी योग होता है जब वह व्यवहार में लाया जाए।

टीम ने छात्रों को शारीरिक विकास के लिए आसन, मानसिक विकास के लिए प्राणायाम एवं ध्यान, भावनात्मक विकास के लिए सजगता से अवगत कराया। कफ रोग के शमन हेतू जलनेति, पित्त रोग के शमन हेतू कुंजल एवं दण्ड, वात रोग के शमन हेतू शंख प्रक्षालन नामक क्रियाएं बताई। टीम ने छात्रों को सनातन वेद, पुराण, उपनिषद आदि के माध्यम से योग के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीमती कल्पना जांभुलकर ने कहा कि छात्रों को योग अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। कॉलेज में सीखने के बाद छात्र इसकी प्रेक्टिस कर जब दैनिक जीवन में इसे उतारेंगे तो उन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सागर में पिच्छिका परिवर्तन समारोह श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ     |     वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल      |     भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक ने मन की बात सुनी जन-जन के साथ      |     क्षत्रिय मारू कुमावत समाज संगठन विस्तार से राजनीतिक भागीदारी को लेकर हुआ मंथन     |     भाजपा जिला अध्यक्ष ने साचेत गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात      |     एक ऐसी विदाई, जो समाज को नई दिशा देगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती करेगी     |     सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य शुभारंभ     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार     |     अंबाडी में नल-जल योजना की मोटर जली, दो से तीन दिन पानी की सप्लाई प्रभावित; ग्रामीण परेशान     |     धान की कटाई शुरू, समर्थन मूल्य पर उपज बेचने की तैयारी में जुटे किसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811