Let’s travel together.

कलेक्टोरेट में जन चौपाल सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

0 101

सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर

कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के मार्गदर्शन में सोमवार को नगर निगम रायपुर के आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्टोरेट में जन चौपाल के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी।
उन्होंने जन चौपाल के माध्यम से जिले के विभिन्न विकासखंडो के दूर-दराज से आए नागरिकों, ग्रामीणजनों, महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों को सुना और उन आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय योजनाओं का उचित क्रियान्वयन कर योजनाओं का लाभ आम लोगों को समय पर दिलाना सुनिश्चित करे।

आज जनचौपाल में सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश दीवान ने ग्राम पंचायत अकोली में पहाड़ी तालाब से बड़ी डबरी तक पक्का सिंचाई नाली निर्माण कार्य स्वीकृत कराने और रेलवे स्टेशन मांढर से कोयला परिवहन करने वाले वाहनों को तालपत्री से ढकवाने, छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन रायपुर ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में कार्यालय एवं बैठक हॉल उपलब्ध कराने, धरसींवा थाना क्षेत्र के ग्राम सिलयारी के सुरेश डहरिया ने गांव में मकान बनाने के लिए जमीन और अनुदान राशि की मांग को लेकर आवेदन दिया।

इसी तरह गुढ़ियारी रोड रायपुर निवासी मीना जयसवाल ने जमीन के नामांतरण हेतु, दोंदेकला निवासी निकम वैष्णव ने प्रधानमंत्री आवास योजना से मकान बनाने, आरंग के ग्राम भानसोज निवासी जगमोहन बघेल ने खसरे में त्रुटि सुधार कर जमीन में कब्जा दिलाने, ईश्वरीचरण शुक्ल वार्ड 22 के प्रमोद साहू, राजशेखर चौबे, गुलाब साहू और विपिन देशमुख ने सार्वजनिक नाली से अतिक्रमण हटाने आवेदन दिया। इसी तरह अन्य लोगों ने भी अपनी शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811