Let’s travel together.

अखिल भारतीय ब्राम्हण महिला इकाई का हल्दी कुंकुंभ समारोह सम्पन्न

0 110

 

 यशवन्त सराठे बरेली रायसेन

अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा के तत्वाधान मे सर्वब्राम्हण महिला इकाई के द्वारा नगर बरेली के मारूतिनगर के गार्डन मे बड़े हर्षोल्हास के साथ प्रदेश अध्यक्ष प्रेरणा शर्मा के मार्गदर्शन मे एवं जिलाध्यक्ष श्री मति रितु शर्मा,उपाध्यक्ष श्री मति सविता तिनगुरिया के नेतृत्व मे महिलाओ ने मकर सक्रांति के उपलक्ष्य मे हल्दी कुंकंभ का समारोह मनाया।
भारतीय परम्परा मे नारी समाज त्याग की मर्ति है हजारो दुख सहन कर अपने पति ओर परिवार के लिये सर्वस्व न्यौछावर कर देती है।

प्रमाणित है सती सावित्री अपने पति के प्राण यमराज से वापस ले आयी थी ,सच ही कहा है जहां राम नही नर मे वहां नारी मे अभी तक सीता है।

इसी परम्परा के अन्तर्गत महिलाये अपने पति की दीर्घायु की कामना के लिये एक दूसरे को सुहाग से परिपूर्ण कुंकुंभ का टीका लगाकर आदान प्रदान कर एक दूसरे का सम्मान करती है।

इस अवसर पर संगठनात्मक विचार विमर्श भी हुआ ।
हरदा से आयी श्री मति प्रमिला भटेले ने कहा कि यह समाज के लिये गौरव की बात है महिलाये सामाजिक विकास के लिये अग्रणी हुई है। वही भारती भार्गव ने वताया कि मै समाज के विकास हेतु हर दम तैयार हूं बेटियो के विकास के लिये संघर्ष करती हूं ओर करती रहूंगी संगठन की जिलाध्यक्ष श्री मति रितु शर्मा ने कहा समाज की महिलाओ को समाज ओर राष्ट्र निर्माण मे हमेशा अपना योगदान देना चाहिये,इस कार्यक्रम मे,श्री मति चांदनी शर्मा, श्री मति भारती भार्गव, श्री मति रेखा भार्गव, श्री मति ज्योति शर्मा, श्री मति संगीता भार्गव, यामिनी गौतम,ममता,श्रीमति क्षमा शर्मा, उपाध्याय,अर्चना शर्मा,ब्रजलता उपा.,सविता पालीवाल, साधना भार्गव,मंजु शर्मा,आकांक्षा पाराशर,मेघा भार्गव,मानसी पाराशर,उपासना विदुआ,तनु ज्योतिषी,शशि तिवारी,प्रिंयका शर्मा,अलका शर्मा, मधु शर्मा,अर्चना पाण्डे,शाभा भार्गव ,प्रीति भार्गव आदि सम्मलित हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811