Let’s travel together.

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का अनोखा अंदाज- जमीन पर बैठकर सामान बेचने वाली महिलाओं को बांटे रुपए

0 209

– शिवपुरी के अल्पप्रवास पर आए गृहमंत्री ने एक होटल पर पी चाय

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का शिवपुरी में शुक्रवार को अलग अंदाज देखने को मिला। यहां पर सड़क पर बैठकर सामान बेचने वाली महिलाओं को (पटवा महिलाओं को) को उन्होंने रुपए बांटे। अल्प प्रवास पर शिवपुरी आए गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा अपने कुछ नजदीकी लोगों के घर पर गए और वहां पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
इस दौरान जब वह गांधी चौक पर पहुंचे तो वहां पर जमीन पर बैठकर सामान बेचने वाली महिलाओं को रुपए बांटे और उनका हालचाल जाना उनकी शुभकामनाएं ली। इसके बाद शिवपुरी के गांधी चौक पर विष्णु होटल पर चाय पीने पहुंचे और यहां पर चाय की चुस्कियां लीं।


इस दौरान गृहमंत्री ने स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। शिवपुरी स्थित विष्णु होटल पर पिछले कई सालों से ृगृहमंत्री चाय पीते आ रहे हैं और जब भी वह शिवपुरी आते हैं तो यहां पर समय निकालकर चाय पीने के लिए अवश्य आते हैं। यहीं अंदाज इस बार भी जारी रहा। गांधी चौक पर स्थित विष्णु होटल पर बैठकर चाय पीने के बाद वह शिवपुरी से ग्वालियर के लिए रवाना हो गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

किसानों को दी सलाह, ग्रीष्मकालीन मूंग के स्थान पर उड़द एवं मूंगफली फसल का उत्पादन अपनाएं     |     खजुराहो से सवाई माधोपुर रेलवे लाइन की मांग की उठी, सांसद ने रेल मंत्री से की मांग     |     बेगमगंज में नगरपालिका ने चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान ,12 दुकानदारों पर हुई चालानी कार्रवाई     |     तुलसीपार 18 माह से अंधकार में , कलेक्टर के निर्देश के बाद भी नहीं हुई बिजली चालू,विद्यार्थियों ने खोला मोर्चा दिया ज्ञापन     |     केशव न्यास रायसेन के तत्वाधान में प्रमुख जन गोष्टी का हुआ आयोजन     |     सोमेश्वर धाम शिव मंदिर को प्रतिदिन खोलने को लेकर शनिवार को दिया जाएगा ज्ञापन     |     महासमुंद में ‘बजट युवा संवाद’ में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए धरसीवा विधायक अनुज शर्मा     |     मंडीदीप में फॉर्चून वेदांता कॉलोनी के रहवासियों का फूटा गुस्सा, मूलभूत सुविधाओं के लिए मुख्य द्वार पर प्रदर्शन     |     जीतू जैगुआर बनी लेक सिटी फर्स्ट ईयर फिएस्ट ट्रायंगुलर सीरीज की विजेता     |     ‘वंदे मातरम्’ संपूर्ण गायन: कुछ व्यावहारिक सवाल…अजय बोकिल आलेख     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811