– जरा पानी गिरता है तो नाले के ऊपर से पानी बहने लगता है जिससे छात्रा ग्रामीण हो रहा है परेशान
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत दीवानगंज के नजदीक पड़ने वाले सरार गांव से लेकर संग्रामपुर , अनंत पूरा तक मार्ग तक प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत रोड बनाया गया है। इसी के बीच में एक नाला पड़ता है इस नाले पर ठेकेदार द्वारा पुलिया ना बनाकर रिपटा बना दिया गया है जब जरा सी बारिश होती है तो रिपटा के ऊपर से पानी बहने लगता है जिससे 7 गांव भील टोला , आदिवासी टोला, अनंतपुर, संग्रामपुर, निनोद, बुढ़ा खेड़ा ओर खेड़ा का संपर्क भोपाल विदिशा हाईवे से कट जाता है। मगर इसके बावजूद भी 7 गांव के लोग अपनी जान जोखिम में डालकर नाला पार करते हैं। मुकेश मीणा, लालू प्रसाद चौधरी, हेमराज विश्वकर्मा, शिवा चौधरी,लखन मीणा, अंशु मीणा और जीवन मीणा सरार निवासी ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति अकेला नाला पार करने की कोशिश करता है तो उसे डर लगने लगता है। मगर तीन चार लोग इकट्ठा होकर एक दूसरे का हाथ पड़कर नाला पार करते हैं ताकि एक दूसरे के सहारे से नाला पार हो सके।
बारिश के समय में ऐसी स्थिति कई बार बनती है ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार से रोड पर पुलिया बनाने को कहा गया था मगर ठेकेदार ने एक भी ग्रामीणों की नहीं सुनी जिससे आज हम लोग परेशान हो रहे हैं। बारिश के समय में अक्सर रिपटा के ऊपर पानी बहता रहता है। जिससे हम लोग बीमार व्यक्ति या डिलीवरी वाली महिलाओं को अस्पताल नहीं ले जा पाते है। जब तक पानी कम नहीं होता हम वहीं पर बैठकर पानी कम होने का इंतजार करते हैं पानी कम हो जाता है तो हम उस पार जा पाते हैं। कई बच्चे दीवानगंज, नरखेड़ा, सलामतपुर पढ़ने के लिए जाते हैं मगर जिस दिन पानी गिर जाता है उस दिन स्कूल तक नहीं पहुंच पाते हैं।
ठेकेदार ने पुलिया का निर्माण नहीं किया उसकी जगह रिपटा का निर्माण करा है जिस कारण हर साल 7 गांव के ग्रामीण परेशान हो रहे हैं अगर जिम्मेदार लोग उसी समय पुलिया का निर्माण कर देते तो आज गांव वाले परेशान नहीं होते
नरेश चौधरी सरपंच सरार