Let’s travel together.

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा

0 21

सी के पारे  रायसेन

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, रायसेन की 60वीं वार्षिक आमसभा मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को मां भगवती गार्डन सभागार में आयोजित की गई। आमसभा में बैंक की वित्तीय स्थिति, ऋण वितरण एवं वसूली, समितियों के कंप्यूटरीकरण, सहकारिता क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों तथा आगामी कार्ययोजना सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहकारिता विभाग की उपायुक्त श्रीमती अंजलि धुर्वे उपस्थित रहीं। मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित, भोपाल के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी निलेश राय तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायसेन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय कुमार झा मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय कुमार झा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

वार्षिक प्रतिवेदन और वित्तीय प्रस्ताव रखे

वार्षिक आमसभा में सीईओ अजय कुमार झा ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक प्रतिवेदन एवं अंकेक्षित वित्तीय पत्रकों, लेन-देन पत्रक तथा लाभ-हानि पत्रक सहित विभिन्न विषयों का वाचन किया। स्वीकृत बजट से अधिक अथवा कम हुए आय-व्यय के अनुमोदन, वित्तीय वर्ष 2027-28 के अनुमानित वार्षिक आय-व्यय एवं वार्षिक कार्यक्रम की स्वीकृति के प्रस्ताव भी सभा के समक्ष रखे गए।

इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2027-28 के लिए अधिकतम उधार ग्रहण सीमा निर्धारित करने तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 के शुद्ध लाभ के विनियोजन से संबंधित प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। बैंक प्रतिनिधियों, बी-पैक्स समितियों के प्रशासकों तथा विभिन्न सहकारी संस्थाओं से जुड़े अंशधारी सदस्यों ने प्रस्तावों पर अपनी सहमति प्रदान की।

इस अवसर पर उपायुक्त श्रीमती अंजलि धुर्वे और विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी निलेश राय ने भी आमसभा को संबोधित करते हुए सहकारिता क्षेत्र की गतिविधियों और बैंक की कार्यप्रणाली से जुड़े विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

आमसभा के अवसर पर बैंक के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, शाखा प्रबंधकों, बी-पैक्स समितियों के समिति प्रबंधकों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। अमानत संग्रह, ऋण वसूली, ऋण वितरण, एनपीए प्रबंधन, समिति स्तर पर सर्वाधिक वसूली, सरकार से समृद्धि, इफको एमसी मार्ट तथा कालातीत कृषि ऋणों की वसूली सहित विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए।

मुख्यालय स्तर पर आकाशदीप चौहान, वर्षा अग्रवाल, विशाल काकड़िया, राजेश शर्मा सहित अन्य कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। वहीं शाखा स्तर पर सिलवानी के शाखा प्रबंधक आशीष कुशवाहा, रायसेन के दीपक नीनोरिया, बेगमगंज के हरेंद्र यादव, मंडीदीप की श्रीमती नीलम मोहनानी सहित अन्य शाखा प्रबंधकों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

इसी प्रकार समिति प्रबंधकों में मंडीदीप के पंकज श्रीवास्तव एवं हनुमंत सिंह, पैमत के कैलाश गौर सहित अन्य समिति प्रबंधकों को भी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार, स्मृति चिन्ह तथा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बड़ी संख्या में प्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में बैंक मुख्यालय से बी.एस. चंदेल, आकाशदीप चौहान, योगेश सोनी, राहुल साहू, महेंद्र सिंह यादव, विशाल काकड़िया, कुमारी आयुषी सिंह सिसोदिया, राजेश शर्मा, बीएस लोधी (संजू) सहित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के शाखा प्रबंधक, समिति प्रबंधक एवं विभिन्न सहकारी संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में आकाशदीप चौहान, क्षेत्र कक्ष प्रभारी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

वार्षिक आमसभा के दौरान मंच संचालन संजय तिवारी ने किया। उन्होंने कार्यक्रम को व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया। उनकी वाणी की स्पष्टता, सहजता और आत्मविश्वास के साथ अतिथियों एवं वक्ताओं का परिचय और कार्यक्रम के विभिन्न चरणों का संचालन किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके मंच संचालन की सराहना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811