इंदौर। सिंधी समाज द्वारा शहर के सिंधी मंदिरों और दरबारों से 92 श्री गुरुग्रंथ साहिब को सम्मान के साथ गुरुद्वारा इमली साहिब में विराजित करने का विवाद अमृतसर पहुंच गया। इसका कारण पता करने के लिए केंद्रीय गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी अमृतसर का पांच सदस्यीय जांच दल इंदौर आया। दल ने श्री गुरुग्रंथ साहिब लौटाने के लिए बनाई गई सिंधी समिति और पार्श्वनाथ नगर स्थित सिंधी दरबार के अनिल महाराज से चर्चा की। जांच दल प्रबंध कमेटी को रिपोर्ट सौंपेगा। सिंधी समाज की समिति के प्रकाश राजदेव ने जांच दल ने चर्चा की। उन्होंने कहा कि सिंधी समाज ने अपने मंदिरों में वर्षों से श्री गुरुग्रंथ साहिब विराजित कर रखा है। समाज के लोग पाकिस्तान में रहते थे। तब से वे गुरु नानकदेव और श्री गुरुग्रंथ साहिब को मानते आ रहे हैं। मंदिरों में देवी-देवताओं की मूर्तियां भी होती हैं, जिन्हें पूजा जाता है। पंजाब से आए कुछ निहंग सेवादारों द्वारा बगैर सूचना के साईं अनिल महाराज और पूनम दीदी के पार्श्वनाथ कालोनी और राजमहल कालोनी के दरबार में जाने से तनाव की स्थिति बनी। कुछ लोगों ने दरबार में जाकर कहा कि पूजा पद्धति सिख धर्म के अनुरूप नहीं है। इसके बाद सिंधी संतों द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार हमने सद्भाव के साथ श्री गुरुग्रंथ साहिब पुन: गुरुद्वारे में विराजित कर दिया। इसके बाद वर्षों से चली आ रही साथ पूजन की परंपरा समाप्त हो गई। इससे सिंधी समाज भी दुखी है। गुरुसिंघ सभा के सचिव जसबीर सिंह गांधी ने कहा कि पंजाब से कुछ सदस्य इंदौर आए थे तो उन्होंने ऐसे कई स्थान देखे जहां श्री गुरुग्रंथ साहिब हैं, लेकिन गुरु मर्यादा का पालन नहीं हो रहा था। उन्होंने इसके लिए सहयोग और समय देने की पेशकश की थी, लेकिन कुछ लोगों ने श्री गुरुग्रंथ साहिब को लौटाने की बात कही जो हमने स्वीकार कर ली। अगर अब भी कोई गुरु मर्यादा के पालन के साथ श्री गुरुग्रंथ साहिब को विराजित करना चाहता है तो कर सकता है। जांच दल लौट चुका है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.