हंडिया। रविवार को सुबह करीब 8 बजे देवास जिले के नेमावर में नर्मदा पुल से एक महिला नर्मदा में कूद गई। जिसे मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं नाविकों की मदद से बचा लिया गया। इसके बाद नेमावर स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। नर्मदा में महिला के कूदने के कारणों का पता नहीं चल सका है। नेमावर थाना पुलिस ने बताया कि हरदा जिले के ग्राम कमताडा निवासी महिला भागवती बाई (40 वर्ष) पति प्रेमनारायण गुर्जर ने नेमावर में नर्मदा पुल से छलांग लगा दी। इसके बाद वह बहते हुए करीब 500 मीटर दूर तक निकल गई। जिसे स्थानीय नाविकों ने डूबते हुए देखकर उसे पानी से बाहर निकाला। होमगार्ड जवान खेमचंद ने बताया कि महिला पानी में बहकर करीब आधा किलोमीटर दूर बह रही थी, जिसे देखकर नाविक कन्हैलाल केवट ने डोंगे के सहारे उसे गहरे पानी से पकड़ा और उसने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर नेमावर थाना प्रभारी राजाराम वास्कले और प्रधान आरक्षक कपिल जाट और महिला आरक्षक जयंती बट्टी और आरक्षक खुशबू सिंह पहुंचे। जहां पर पंचनामा बनाकर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.