Let’s travel together.

सूर्य करने जा रहे हैं वृष राशि में गोचर, इन 3 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

0 92

मान- सम्मान और प्रतिष्ठा के कारक सूर्य देव 15 मई को वृष में प्रवेश करने जा रहे हैं। वैदिक ज्योतिष में सूर्य का संबंध पिता, प्रशासनिक पद तथा समाज में मान-सम्मान से होता है। इसलिए सूर्य ग्रह के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
मेष राशि: आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपके दूसरे भाव में गोचर करेंगे। जिसे धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही अगर आपका धन कहीं अटका हुआ था तो वो इस समय मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी।
इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है और नौकरी में परिवर्तन के भी योग हैं। अगर आपका व्यापार सूर्य देव और गुरु ग्रह से जुड़ा है, तो आपको विशेष लाभ हो सकता है। वहीं मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं और ज्योतिष के अनुसार सूर्य देव और मंगल देव में मित्रता का भाव है। इसलिए यह गोचर आपके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है।

कर्क राशि: आपकी गोचर कुंडली से सूर्य देव का गोचर 11वें भाव में होगा, जिसे इनकम और लाभ का स्थान कहते हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। व्यापार में आकस्मिक धनलाभ के भी योग है। आपको बता दें कि यह समय किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए अच्छा है और ऐसा करना इस दौरान आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। साथ ही जो लोग प्रॉपर्टी डीलिंग और रियल स्टेट से संबंधित बिजनेस करते हैं।

उनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा। साथ ही इस समय आपके नए व्यवसायिक संबंध बनेंगे, जो आपको भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। साथ ही कर्क राशि पर चंद्र देव का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार चंद्र और सूर्य देव में मित्रता भाव है। इसलिए आपको यह गोचर आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

सिंह राशि: आपकी राशि से सूर्य देव का गोचर दशम स्थान में होगा, जिसे कर्मक्षेत्र और नौकरी का स्थान कहते हैं। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। इस दौरान आपकी कार्यशैली में सुधार आ सकता है, जिससे आपकी ऑफिस में वाहवाही हो सकती है।

कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों का आपको सहयोग प्रदान होगा। व्यापार में भी इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही वाहन और प्रापर्टी का सुख भी प्राप्त हो सकता है। ज्योतिष के अनुसार सिंह राशि पर खुद सूर्य देव का आधिपत्य है। इसलिए इस समय आपको करियर और व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण की तैयारियों के लिए कार्यशाला आयोजि     |     सांची के शमशान को नही मिल सकी सडक,दलदल से होकर गुजरती हे शवयात्राएं     |     पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभात झा के निधन से भाजपा संगठन में शोक की लहर: अपूरणीय क्षति, अनमोल योगदान की सदैव रहेगी स्मृति     |     महामाया चौक सहित, कई कलोनियों में जलभराव, बीमाऱी हुई लाइलाज,विधायक जी के निवास के आसपास भी जलभराव     |     नाले में अधिक पानी आने से ऑटो बह गया चालक ने कूद कर बचाई जान,विद्यार्थियों को स्कूल छोड़कर वापस आ रहा था ऑटो     |     बाग प्रिंट कला: मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर,श्रीमती सिंधिया ने मध्यप्रदेश के हस्तशिल्पियों को सराहा     |     पौधे लगाने के बाद बची पॉलीथिन थेली को एकत्र कराकर बेचने से प्राप्त राशि से पौधों की रक्षा के लिए खरीदेंगे ट्री गार्ड     |     उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने श्री प्रभात झा के निधन पर व्यक्त किया शोक, कहा राजनैतिक जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति     |     मप्र भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा का लम्बी बीमाऱी के बाद मेदांता अस्पताल में निधन     |     ग्राम अम्बाड़ी में गिरी कच्चे घर की दीवार बाल बाल बचा बड़ा हादसा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811