Let’s travel together.

26 जनवरी के बाद जम्मू कश्मीर दौरे पर जाएंगे राजनाथ सिंह

114

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के बाद जम्मू कश्मीर के दौरे के लिए आएंगे। इस दौरान वह राजोरी के गांव ढांगरी का दौरे भी करेंगे। मंगलवार को नई दिल्ली में प्रदेश भाजपा के नेताओं ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलकात की और जम्मू कश्मीर की स्थिति के बारे में उनसे चर्चा की।उधर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी हाल में कहा है कि राजोरी के ढांगरी में आतंकी हमले के दूसरे दिन हुए धमाके की चूक की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

केंद्र सरकार ढांगरी में हुए आतंकी हमले पर व्यापक नजर बनाए हुए हैं। हाल ही में सरकार की तरफ से क्षेत्र में सीआरपीएफ की अतिरिक्त कंपनियां भेजी गई हैं। इसके साथ ही सीमांत क्षेत्र में एक बार फिर वीडीसी (विलेज डिफेंस कमेटी )को सक्रीय किया जा रहा है, ताकि आतंकवाद की हर साजिश को नाकाम किया जा सके।

एक जनवरी को राजोरी के ढांगरी ने आतंकियो ने हिंदुओं को घरों को टारगेट कर हमला किया था। इसके दूसरे पीड़ित के घर में आईईडी विस्फोट हो गया था। इस दोहरे हत्याकांड में अब तक सात लोगों की मौत हो गई है। मामले में पुलिस और अन्य सुरक्षाएजेंसियों की जांच जारी है। आतंकियों की धर-पकड़ के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्षत्रिय मारू कुमावत समाज संगठन विस्तार से राजनीतिक भागीदारी को लेकर हुआ मंथन     |     भाजपा जिला अध्यक्ष ने साचेत गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात      |     एक ऐसी विदाई, जो समाज को नई दिशा देगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती करेगी     |     सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य शुभारंभ     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार     |     अंबाडी में नल-जल योजना की मोटर जली, दो से तीन दिन पानी की सप्लाई प्रभावित; ग्रामीण परेशान     |     धान की कटाई शुरू, समर्थन मूल्य पर उपज बेचने की तैयारी में जुटे किसान     |     सुल्तानगंज अस्पताल की खुली पोल! प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, न डॉक्टर मिले न नर्स,अस्पताल की गैलरी में हुआ प्रसव     |     सप्त ऋषिराजों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह 29नवंबर को     |     170 मंडलीय समवशरण विधान प्रारंभ ,अजित चक्रवर्ती, अनिल नैनधरा सौधर्म इंद्र बने     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811