यशवन्त सराठे बरेली रायसेन
उत्कृष्ट छात्रावास के छात्रों द्वारा 2अक्टूबर को छात्रावास प्रांगण में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गयी। कार्यक्रम केदौरान गांधीजी के जीवन चरित्र एवं उनके त्याग ओर वलिदान का इतिहास वताया गया ।देश में महामारी की तरह फल-फूल रहे छुआछूत जैसे रोग का अन्त किया एवं स्वच्छता का अलख जगाया।देशकी आजादी में महात्मागांधी की विशेष भूमिका रही।इस अवसर पर क्षेत्रीय पत्रकार संघ के समस्त पत्रकार उपस्थित रहे ।अध्यक्ष राजीव तारण द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर उनके इतिहास पर प्रकाश डाला गया।
क्षेत्रीय पत्रकार सामाजिक संगठन के अध्यक्ष राजीव तारण कार्यवाहक अध्यक्ष राजेंद्र धाकड़, जिला महासचिव मंगल चौधरी,संगठन के संरक्षक, संतोष मालवीय, यशवंत सराठे, अरशद मसूद, आशीष रजक, बरेली नगर परिषद पार्षद रणधीर चौधरी समाजसेवी पुरुषोत्तम सिंह, हॉस्टल अधीक्षक हरि सिंह अहिरवार, पोस्ट मेट्रिक हॉस्टल के अधीक्षक एचपी अहिरवार एवं हॉस्टल के छात्रगण मौजूद रहेl