Let’s travel together.

वध के लिए ले जा रहे 22 गोवंश बरामद….डीसीएम में लादकर अयोध्‍या के रास्‍ते बिहार ले जाना था, एक आरोपी गिरफ्तार

128

बस्‍ती के मुण्‍डेरवा थाना क्षेत्र में वध के लिए ले जाए जा रहे 22 जिन्‍दा गोवंश को पुलिस ने एक डीसीएम से बरामद किया है। इस दौरान डीसीएम चालक गोवंशीय पशुओं से भरे वाहन को छोड़कर फरार हो गया। जबकि गाड़ी के पीछे चल रहे गोवंशीय पशुओं के वाहन को पास कराने वाले कार सवार भाग निकले। कार को पुलिस ने कब्‍जे में ले लिया। वाहन में बैठे एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

चौकी प्रभारी खझौंला सीपी यादव ने बताया कि एक डीसीएम पर गोवंशीय पशुओं को लादकर अयोध्या से गोरखपुर होते हुए बिहार जाने की मुखबिर से सूचना मिली। बताया गया कि डीसीएम को टोल प्लाजा के पास खराबी के कारण ड्राइवर ठीक कर रहा है। गाड़ी के पीछे सफेद रंग की एक कार भी है, जिस पर गोवंशीय पशुओं से लदे वाहन को पास कराने वाले बैठे हैं। खझौला पुलिस चौकी के सामने बैरियर लगाकर उनका इंतजार किया गया। एक डीसीएम आती हुई दिखाई दी। जिसे रोकने के लिए पुलिस फोर्स ने घेराबंदी शुरू की, इस बीच डीसीएम चालक वाहन से निकलकर फरार हो गया। वाहन में बैठे एक अन्‍य आरोपी को पकड़ लिया गया

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

आरोपी की पहचान हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के बीपीओ हरोली निवासी चरनजीत सिंह (40) के रूप में हुई। उसने डीसीएम पर गोवंशीय पशु लदे होने और उसे तस्‍करी कर बिहार राज्‍य के गोपालगंज वध के लिए ले जाने की जानकारी दी। बताया कि कार में बैठे लोग रेकी कर गाड़ी को पास कराते हैं। कार का नम्बर प्लेट फर्जी लगाकर चलते हैं। पुलिस की तलाशी में डीसीएम के अंदर से 23 गोवंशीय पशु बरामद हुए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811