Let’s travel together.

निरीक्षण में बोलीं सीईओ पीएम आवास की किस्त लेने के बाद भी आवास नहीं बना रहे हितग्राहियों के खिलाफ होगी FIR

0 285

-अपूर्ण प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों पर भी होगी वसूली की कार्रवाई

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

बुधवार को सांची जनपद सीईओ बंधु सूर्यवंशी ने खोहा गांव में प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।गांव के आवास हितग्राही संतोष कुमार, मुंशीलाल, रामकली, अनिता बाई, कपूरी बाईं और रमेश को शीघ्र आवास पूर्ण करने की समझाइश दी। नही करने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पीएम आवास की किस्त लेने के बाद भी आवास नहीं बना रहे हितग्राहियों के खिलाफ एफआईआर कराने सहित आवास के हितग्राहियों पर वसूली की कार्रवाई भी करने की को कहा है। निरीक्षण के दौरान सीईओ उपयंत्री अपेक्षा राय, आवास बीसी मोनू गुप्ता, खोहा ग्राम पंचायत सरपंच कालूराम मीणा, सचिव राजाराम जाटव सहित रोज़गार सहायक मौजूद थे। गौरतलब है कि सांची जनपद में प्रधानमंत्री आवास का कार्य जोरों पर चल रहा है। सरकार द्वारा गरीबों को स्वयं के पक्के मकान बनाने के लिए राशि दी जा रही है। पर देखने में आ रहा है कि कई गांवों में पीएम आवास की राशि मिलने के बाद भी लोग आवास पूर्ण नहीं कर रहे हैं। इसे लेकर जहां रायसेन कलेक्टर ने नाराजगी जताई है। वहीं जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा ने समस्त जनपद सीईओ को निर्देश दिए हैं कि अधूरे पड़े आवास का काम समय सीमा में पूर्ण कराएं। ऐसे लोग जो आवास पूर्ण नहीं कर रहे हैं। उन लोगों पर एफआईआर की कार्रवाई की जाए। इसी कड़ी में सांची सीईओ बंधु सूर्यवंशी ने बुधवार को सांची जनपद की ग्राम पंचायत खोहा सहित आदि कई गांवों का औचक निरीक्षण किया। तथा हितग्राहियों से चर्चा कर समय सीमा में आवास पूर्ण करने के लिए कहा। श्रीमती सूर्यवंशी के साथ सलामतपुर थाने के पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। सूर्यवंशी ने ऐसे हितग्राहियों से चर्चा की जो प्रथम और द्वितीय और पूरी किस्त लेने के बाद भी आवास नहीं बना रहे हैं। उन्हें सचेत किया कि जल्दी ही काम को शुरू करें और पूरा कराएं। इधर पुलिस प्रशासन ने भी हितग्राहियों को कड़े निर्देश दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे-18 पर आस्था, शिक्षा और स्थापत्य कला का अनूठा संगम है ज्ञानोदय तीर्थधाम     |     सर्दी की दस्तक के साथ दाल मिल चौराहे के तालाब में दिखा सफेद पक्षियों का झुंड, प्रवासी पक्षियों की बढ़ने लगी चहलकदमी     |     छह साल से दोनों किडनियां खराब, हर सप्ताह दो बार डायलिसिस के सहारे जिंदगी की जंग लड़ रहा 31 वर्षीय गजेंद्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर रफ्तार का कहर,कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में तीन की मौत     |     वन्यजीव शिकार मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, टपरे में छिपाकर रखी थी 12 बोर की अवैध बंदूक     |     ऑल इंडिया बैंक रिटायरीज फेडरेशन के राष्ट्रीय सम्मेलन के उदघाटन हेतु राज्यपाल मंगुभाई पटेल को किया आमंत्रित     |     खातेगांव TI दिलीप पुरी की मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, SP आदित्य मिश्रा ने गठित की SIT     |     उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने बिछिया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया उद्घाटन      |     पत्नी ने करवा चौथ का व्रत नहीं रखा तो पति पहुंचा थाने, बोला- पूजा नहीं की तो दूंगा तलाक     |     मंदिरों में चोरी करने वाला आरोपी भोपाल से गिरफ्तार, डेढ़ लाख का माल बरामद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811