Let’s travel together.

निजी क्षेत्र की कंपनियों में युवाओं को मिलेंगी नौकरियां रोजगार मेला 20 अप्रैल को

100

इंदौर। युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों में रोजगार के अवसर प्रदान करने को लेकर जिला रोजगार कार्यालय आगे आया है। छात्र-छात्राओं के लिए रोजगार मेला रखा गया है। 20 अप्रैल को मेले में जिले की कई कंपनियां आएगी। संस्थानों ने 600 युवाओं को रोजगार देने की बात कहीं है। इसके लिए पंजीकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

उप संचालक रोजगार पीएस मंडलोई ने बताया कि एक दिवसीय रोजगार मेला 20 अप्रैल 2023 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर तीन बजे तक लगाया जाएगा, जो जिला रोजगार कार्यालय परिसर (जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के पास) पोलोग्राउन्ड में रखा है। मेले में कंस्ट्रक्शन, आटोमोबाइल, मल्टी स्ट्रोर ब्रांड, सिक्यूरिटी-हाउसकीपिंग एजेंसी, चाकलेट फैक्टरी सहित कई प्रतिष्ठित कम्पनियां आएगी। यहां 600 से अधिक विभिन्न पदों पर सेल्स एक्जिकेटिव, टेक्नीशियन, टेलीकालर मार्केटिंग, टीम लीडर, सुरक्षा गार्ड, हैल्पर, पेकर, आपरेटर युवाओं की नियुक्तियां की जाएगी। इसके लिए संस्थानों ने आकर्षक वेतन पर रोजगार प्रदान करेंगी।

मेले में आने वाले युवाओं का कम्पनियों की तरफ से आए प्रतिनिधि साक्षात्कार के आधार पर चयन करेंगे। वे बताते है कि मेले में 18 से 45 वर्ष के आयु वाले युवाओं शामिल हो सकते है, जिसमें पहली से लेकर स्नातक तक शैक्षणिक योग्यता रखी है। साथ ही आइटीआइ वाले उम्मीदवारों को भी प्राथमिकता मिलेगी। मेले में आने वाले आवेदकों को अपने दस्तावेजों की छाया प्रतिलिपि भी साथ लाना होगी। इसके अलावा युवाओं को आधार कार्ड भी रखना है।

उन्होंने बताया कि बायोडाटा के आधार पर कंपनियां साक्षात्कार के लिए आवेदकों को भेजा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को उनके अनुभव अनुसार वेतन निर्धारित किया जाएगा। कंपनियों ने एक सप्ताह के भीतर चयनित उम्मीदवारों को ज्वाइनिंग देने की बात कहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811