स्व.सुंदर लाल जी पटवा की पूण्यतिथि पर मंत्री सांसद विधायक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग हुए सम्लित
राजीव जैन औबेदुल्लागंज रायसेन
भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य और प्रदेश में भाजपा के आधार स्तंभ पूर्व मुख्यमंत्री पद्मविभूषण स्व. श्री सुंदरलाल पटवा जी की पुण्यतिथि पर आज भोपाल में क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र पटवा के निवास पर विधिवत पूजा अर्चना कर सुंदरकांड पाठ प्रारम्भ किया गया साथ ही भजन कार्यक्रम भी हुए।

इस श्रद्धांजलि सभा मे रायसेन जिला प्रभारी मंत्री अरविंद भदौरिया ,सांसद रमाकांत भार्गव ,विश्वास सारंग, रामेश्वर शर्मा ,श्रीमती कृष्णा गौर, जिला अध्यक्ष अमित पचौरी, हितेश बाजपेई ,राजेंद्र अग्रवाल, रविंद्र विजयवर्गीय ,संजय मीणा सोनू चौकसे ,हेमराज मीणा ,नरेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए।
इसी श्रद्धांजलि सभा के तहत भोजपुर क्षेत्र की करीब 2 दर्जन ग्राम पंचायतों में भी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित हुए