Let’s travel together.

युवा नीति के निर्माण में जन जागरुकता रैली का किया गया आयोजन

0 257

डॉ. अनिल जैन दमोह

ज्ञान चंद्र श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज युवा नीति की निर्माण में जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया इस रैली में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ केपी अहिरवार सहित प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, अतिथि विद्वान एनसीसी के केडिटस, एनएसएस के स्वयं सेवक तथा विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह रैली महाविद्यालय से शुरू की गई तथा शहर के विभिन्न स्थानों से निकलकर वापस महाविद्यालय पहुंची।

समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ केपी अहिरवार ने कहा की उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार युवा नीति के निर्माण के लिए विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह रैली आयोजित की गई है यह न केवल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बल्कि जिले के सभी महाविद्यालयों में इस प्रकार की रैली का आयोजन करने के निर्देश जारी किये गये है।शासन की मंशा है की युवा नीति पर विद्यार्थियों से सुझाव लिए जाएं और उसका प्रतिवेदन शासन को दिया जाए मंगलवार को युवा नीति के तहत विद्यार्थियों से संवाद आयोजित करके उनके सुझाव लिपिबद्ध किए जाएंगे। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ इंदिरा जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर डां पवन जैन, डां हरिओम दुबे, डां बामनिया, डां जितेन्द्र चौधरी, डां अनिल जैन, डां सिकंदर डलगज, दिवाकर पटेल आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में मना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, वरिष्ठजनों का किया सम्मान     |     ढोल-नगाड़ों के साथ बकायेदार दुकानदारों के पास पहुंची नगर पालिका टीम, राशि जमा नहीं करने पर तालाबंदी     |     सांदीपनि स्कूल के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का दौरा ,बोधि वृक्ष, भवनों एवं परिसर को देखा      |     बिना अनुमति जिला मुख्यालय मे धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस ने लगाए आपत्तिजनक नारे,कार्यवाही की मांग     |     बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी ने जताया दुख, बोले- ‘सरकार में आते ही करेंगे मदद’     |     लोकायुक्त के रडार पर ग्वालियर-चंबल का नगरीय प्रशासन, 54 पन्नों की शिकायत से मचा हड़कंप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811