Let’s travel together.

आंगनबाड़ी केंद्र में मंगल दिवस पर केक काटकर मनाया बच्चों का जन्मदिन

0 426

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

महिला बाल विकास सांची परियोजना सेक्टर की आंगनवाड़ी केंद्र मुश्काबाद इंदिरा आवास में परियोजना अधिकारी सांची और सेक्टर सुपरवाइजर नीता अहिरवार के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं द्वारा मंगल दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों के जन्मदिन पर केक काटा गया। एवं बच्चों को उपहार स्वरूप बॉल भेंट की गई। महिलाओं को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जानकारी देकर स्तनपान के लिए जागरूक किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सफीना बी ने बताया माताओं को बच्चों की बढ़ती उम्र के साथ पोषण आहार सहित खानपान के स्तनपान का महत्व बताया। मंगल दिवस के माध्यम से बच्चों को आंगनवाड़ी में आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आंगनबाड़ी में पोषण आहार देकर स्वास्थ्य में सुधार करवा रहे हैं।केंद्र में आने वाली गर्भवतियों को खुद के स्वास्थ्य के साथ गर्भ में पलने वाले शिशु के पोषण आहार और सही समय पर टीकाकरण की बातें समझाई गई। स्वस्थ तन-मन सशक्त बचपन के लिए जरुरी होता है। कार्यक्रम में बच्चों को टॉफी बिस्किट बांटी गई बच्चों में जन्म उत्सव मनाने को लेकर काफी उत्साह देखा गया। इस दौरान सहायिका ज्योति विश्वकर्मा, सहित ग्राम बच्चे एवं महिलाएं उपस्थित थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811