Let’s travel together.

शिवपुरी में इंटरसिटी कप फुटबॉल प्रतियोगिता 28 से पोलो ग्राउंड में

0 208

 

प्रतियोगिता में विजेता टीम को मिलेंगे 21 हजार व उपविजेता को 11 हजार रुपए का मिलेगा इनाम

रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी में कैलाशवासी विजयाराजे सिंधिया की स्मृति में इंटरसिटी कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 28 दिसंबर से शहर के पोलोग्राउंड में होने जा रहा है। यह प्रतियोगिता हिन्द फुटबॉल समिति एवं सोनेट क्लब शिवपुरी के बैनर तले 28 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी तक होगी।
फुटबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी मुकेश वशिष्ठ ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिए जायेंगे। इसमें विजेता को 21 हजार रुपए व उपविजेता को 11 हजार रुपए नकद भेंट किए जाएंगे। इस प्रतियोगिता को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। आयोजन कमेटी में शिवपुरी के वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल से जुड़ी हस्तियों को और समाजसेवियों को शामिल किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811