Let’s travel together.

संरक्षण के इंतजार में नक्काशीदार कलाकृति और भग्नावशेष:दमोह और पन्ना जिले की सीमा ने निकट दिखाई देते अलंकृत स्तंभ और प्रस्तर खंड

0 326

 

दमोह से धीरज जॉनसन की रिपोर्ट

दमोह शहर से लगभग 85 किमी दूर पन्ना जिले की सीमा के निकट खूबसूरत कलाकृति से भरपूर एक प्राचीन मंदिर दिखाई देता है जिसके नक्काशीदार भग्नावशेष भी यहां वहां बिखरे हुए दिखाई देते है अगर इन्हे संरक्षित कर दिया जाए तो पुरातात्विक महत्व का यह स्थल शोधार्थियों के लिए लाभदायक भी हो सकता है।

स्थानीय निवासी आनंद,वीरेंद्र,संतान सिंह बताते है कि इस प्राचीन मंदिर को शिव मंदिर के नाम से जाना जाता है लोग इसे खेर माता का मंदिर भी कहते है। इसके आस पास भी भग्नावशेष है। गांव में आज भी जब कोई घर बनाते या किसी कारण खुदाई करते है तो नक्काशीदार पत्थर मिल जाते है। अगर इस प्राचीन मंदिर को संरक्षित किया जाए तो पुरातात्विक महत्व का यह स्थल सुरक्षित रहेगा।


इस ग्राम का जिक्र राय बहादुर हीरालाल द्वारा लिखित दमोह दीपक गजेटियर (1919) में भी मिलता है जहां लिखा है कि हटा तहसील में हटा से २० मील है,यहाँ पर एक पुराना शिव का छोटा मंदिर है जो बहुत ही सुन्दर बना है, यह सात आठ सौ बरस पुराना है, और कुछ टूट- फूट भी गया है, परंतु दरवाजे पर अब भी बहुत सी सुन्दर मूर्त्तियां जैसी की तैसी बनी हैं।


“गणपति आठों मातरः ब्रह्मा शंभू रमेश ।
नव ग्रह तिनके बीच में बाजू भैरव वेष ॥
गंगा जमुना देहरी, कीरतिमुख तल मांहि । मुहनामठ चौखट लिखे, इतने देव दिखाहिं ॥

“एक से अधिक शैव प्रतिमाओं का प्राप्त होना जिनमें उमा महेश्वर सरस्वती और अलंकृत स्तंभ खंड प्रस्तर खंडों पर ऊकेरे हुए प्रतीत होते हैं इन सब स्थापत्य को देखकर यह समीचीन जान पड़ता है कि यह स्थापत्य देवालय स्वरूप निश्चित तौर पर शिव मंदिर रहा होगा”

डॉ सुरेंद्र चौरसिया, मार्गदर्शक, रानी दमयंती जिला पुरातत्व संग्रहालय दमोह,मध्य प्रदेश

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का भ्रमण     |     साईखेड़ा स्कूल की प्राचार्य के निजी खाते में शासकीय राशि पहुंचने की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, रिपोर्ट डीईओ को सौंपी     |     दीपावली के पहले रहवासी इलाके में अवैध रूप से भंडारित मिले एक लाख के पटाखे     |     किसानों की सुविधा के लिए मंडी प्रांगण में इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे का शुभारंभ     |     एक दर्जन गांवों को मिलेगी लो वोल्टेज की समस्या से निजात     |     गैरतगंज तहसील में खाद संकट गहराया, डीएपी की उपलब्धता शून्य     |     लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पद यात्रा रैली में रायसेन जिले से 15 हजार भाजपा कार्यकर्ता पहुंचेंगे भोपाल      |     जायसवाल निको स्टील प्लांट में श्रमिक की मौत, परिजन और ग्रामीण फैक्ट्री गेट पर धरने पर बैठे     |     संस्कृत विश्वविद्यालय रीवा परिसर के लिए पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य की उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने की समीक्षा     |     शिवपुरी नगर पालिका परिषद की बैठक हंगामेदार, कुछ मिनट में ही समाप्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811