Let’s travel together.

तंग बस्तियों में आयोजित हुए साप्ताहिक स्वास्थ्य शिविरों एक हजार से अधिक ने करवाई सेहत की जांच

0 70

भोपाल।शहरी तंग बस्ती क्षेत्रों में सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को विशेष सामुदायिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहे हैं जिसके अंतर्गत 8 अगस्त को भोपाल की 8 बस्तियों में शिविर आयोजित हुए। जिनमें 1015 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित किया गया। ये शिविर हंसनाथ नगर, टिंबर मार्केट , संजय नगर, दशमेश नगर, बापू नगर, बैरागढ़ चीचली, गणेश नगर में आयोजित किए गए।

इन शिविरों में स्वास्थ्य परीक्षण ,निशुल्क जांच एवं दवा , हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का चिन्ह्यांकन, कुपोषित बच्चों का चिन्ह्यांकन एवं रेफरल, आभा आईडी एवं आयुष्मान कार्ड बनाना एवं ई केवाईसी, नियमित टीकाकरण, जापानी इंसेफेलाइटिस टीकाकरण एवं वयस्क बीसीजी टीकाकरण की सेवाएं दी जा रही हैं। शिविर में टीबी, कुष्ठ , हाइपरटेंशन, डायबिटीज़, कैंसर, एचआईवी स्क्रीनिंग, टीबी स्क्रीनिंग, मलेरिया जांच, प्रसव पूर्व जांच एवं बच्चों की जांच की गई।

8 अगस्त को आयोजित शिविरों में 90 महिलाओं की ए एन सी जांच की गई। शिविर में 306 लोगों की हाइपरटेंशन जांच में 27 का रक्तचाप बढ़ा पाया गया। 288 लोगों की डायबिटीज जांच में 15 लोगों में शुगर लेवल बढ़ा हुआ मिला है। शिविर में आयुष्मान कार्ड और आभा आई डी भी बनाई गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि प्रत्येक गुरुवार को आयोजित किया जा रहे इन शिविरों में हितग्राहियों को उनकी बस्ती क्षेत्र में ही सभी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। बीमारियों हेतु चिह्नित हितग्राहियों का नियमित फॉलोअप किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811