Let’s travel together.

कलेक्टर डॉ भुरे के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों की हुई बैठक

0 119

संभाग स्तरीय आयोजन की सभी तैयारियां निर्धारित समय पर पूर्ण करने के दिए गए निर्देश

सुरेन्द्र जैन रायपुर

कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में अतिरिक्त कलेक्टर श्री एन.आर. साहू ने आज यहां कलेक्टोरेट परिसर के रेडक्रॉस सभाकक्ष में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के संभाग स्तरीय आयोजन के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने आयोजन की सभी आवश्यक तैयारीयां निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

रायपुर जिले में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के संभाग स्तरीय खेलों का आयोजन 13 से 14 दिसंबर के बीच किया जाएगा। संभाग स्तरीय खेल का उद्घाटन एवं समापन समारोह नेताजी सुभाष स्टेडियम रायपुर में किया जाएगा। खेलों का आयोजन राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा, नेताजी सुभाष स्टेडियम और सप्रे शाला के मैदान में किया जाएगा।

संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक प्रतियोगिता में 14 खेलों को सम्मिलित किया गया है। इसमें 8 खेल दलीय एवं 8 व्यक्तिगत खेल है। इन खेलों में पुरुष एवं महिला वर्ग में 18 वर्ष से कम, 18 से 40 वर्ष एवं 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी शामिल होंगे। संभाग स्तरीय आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक सुबह 9 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर के जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरी कृष्ण जोशी, खेल अधिकारी श्री परेश जोशी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी और खेल शिक्षक उपस्थित थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811