Let’s travel together.

66वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ

0 104

हेमेंद्रनाथ तिवारी उज्जैन

मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इंदरसिंह परमार के मुख्य आतिथ्य में चारधाम मन्दिर के पास स्थित शासकीय श्री कृष्ण सरल उमावि महाराजवाड़ा क्रमांक-2 के परिसर में 66 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक उज्जैन उत्तर पारस जैन ने की। बतौर विशिष्ट अतिथि महापौर मुकेश टटवाल, म प्र फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष ओम जैन, विवेक जोशी, एमआईसी सदस्य शिवेंद्र तिवारी और एमजी सुपेकर कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री श्री परमार ने इस अवसर पर परिसर में पांच करोड़ रुपये की लागत से बनाये गये नूतन जिमनास्टिक हॉल का लोकार्पण भी किया गया। इस दौरान अतिथियों ने हॉल का भ्रमण किया तथा वहां खिलाड़ियों द्वारा जिमनास्टिक के अन्तर्गत दिखाये जा रहे करतब का अवलोकन किया।


अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया। खिलाड़ियों द्वारा इस दौरान मार्चपास्ट किया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता आगामी 11 दिसम्बर तक आयोजित की जायेगी। इसमें 14 वर्ष, 17 वर्ष और 19 वर्ष आयु वर्ग के जिमनास्टिक तथा मल्लखंब के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसमें उज्जैन, जबलपुर, सागर, रीवा, ग्वालियर, नर्मदापुरम, भोपाल और इन्दौर के खिलाड़ी शामिल होंगे।


कार्यक्रम में स्वागत भाषण जिला शिक्षा अधिकारी आनन्द शर्मा ने दिया।

मंत्री श्री परमार ने इस अवसर पर कहा कि उज्जैन में विधायक पारस जैन के अथक प्रयासों से तथा एम जी सुपेकर की प्रेरणा से जिमनास्टिक हॉल बनकर तैयार हुआ है। वर्तमान समय में खेल और कला को शिक्षा से अलग नहीं किया जा सकता। शिक्षा नीति में इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है।
शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद का जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है। हमारे देश की संस्कृति और सभ्यता अत्यन्त प्राचीन है। हमारे देश के मध्य प्रदेश और मध्य प्रदेश के उज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण विद्याध्ययन के लिये आये थे। उस समय में भी शिक्षा का केन्द्र उज्जैन ही था। पूरे देश में प्राचीन समय में सात लाख से अधिक गुरूकुल थे।


हमारे देश में लागू की गई नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति को पूरे विश्व में एक बहुत बड़े मंथन के रूप में देखा जाता है। देश को एक जिम्मेदार, देशभक्त और एक श्रेष्ठ नागरिक देने का काम शिक्षा का होता है। हमारा प्रयास है कि मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा बच्चों को उनकी मातृभाषा में दिलवाई जायेगी। हाल ही में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिन्दी माध्यम से कराने वाला मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बना है।
मंत्री श्री परमार ने कहा कि वर्तमान में हम आजादी का 75 वा अमृत महोत्सव मना रहे हैं। पूरी दुनिया की निगाहें हमारे ऊपर हैं। भारत निश्चित रूप से विश्वगुरू के रूप में उभरेगा। यह केवल अच्छी शिक्षा से ही संभव है। मध्य प्रदेश में सीएम राइज योजना के अन्तर्गत नौ हजार से अधिक स्कूलों को सर्वसुविधायुक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। नये संकल्प के साथ मध्य प्रदेश में शिक्षा का एक नया मॉडल बन रहा है। हम स्कूलों में विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय शिक्षा देने का प्रयास कर रहे हैं।


वर्तमान में 53 स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की पढ़ाई प्रारम्भ की गई है। मध्य प्रदेश का शैक्षणिक वातावरण काफी बदला है। समग्र मूल्यांकन पद्धति में भी परिवर्तन किया गया है। मंत्री श्री परमार ने सभी बच्चों को अपनी ओर से उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
विधायक पारस जैन ने इस अवसर पर कहा कि श्री सुपेकर का सपना था कि यहां जिमनास्टिक हॉल बने और इसे सबके प्रयास ने आज पूरा किया है। उज्जैन में पिछले 70-80 वर्षों से जिमनास्टिक खेला जा रहा है। यहां निरन्तर इसके बेहतरीन खिलाड़ी बनाने के प्रयास किये जाते हैं। श्री जैन ने कहा कि जिमनास्टिक हॉल में किसी भी उपकरण की आवश्यकता हो तो उसे उपलब्ध कराया जायेगा। प्रदेश में जिन शहरों में जो भी परम्परागत खेल हैं, उनका समय-समय पर टुर्नामेंट आयोजित किया जाना चाहिये।


महापौर मुकेश टटवाल ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री के सफल नेतृत्व में निरन्तर विकास के कार्य हो रहे हैं और उज्जैन शहर को नवीन सौगातें मिल रही हैं। आज जिमनास्टिक हॉल का लोकार्पण किया गया है। निश्चित रूप से खिलाड़ियों को यहां प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा और उनके खेल में निरन्तर निखार आयेगा। महापौर ने अपनी ओर से सभी को बधाई दी।
विवेक जोशी ने इस अवसर पर कहा कि विधायक श्री जैन के अथक प्रयासों से इस हॉल का निर्माण हुआ है। निश्चित रूप से यहां से राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलेंगे।


अतिथि उद्बोधन के पश्चात आयोजित किये गये सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शासकीय उत्कृष्ट उमावि माधव नगर की छात्रा द्वारा गणेश स्तुति नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई। शासकीय कन्या उमावि धानमंडी की छात्राओं द्वारा सामूहिक राजस्थानी लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात अरविंद जोशी के मार्गदर्शन में और सुश्री रजनी नरवरिया के तकनीकी निर्देशन में दिव्यशक्ति लोककला संस्थान द्वारा लाठी प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये गये। इसके पश्चात मध्य प्रदेश राज्य का ध्वजारोहण किया गया तथा खिलाड़ियों को शपथ दिलवाई गई। इसके बाद मुख्य अतिथि मंत्री श्री परमार द्वारा प्रतियोगिता के शुभारम्भ की घोषणा की गई।
कार्यक्रम का संचालन स्वामी मुस्कुराके ने किया और आभार प्रदर्शन अरविंद जोशी ने किया। इस अवसर पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण रवीन्द्र सिंह, एडीपीसी गिरीश तिवारी, सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्रीमती संगीता श्रीवास्तव, प्राचार्य शासकीय कन्या उमावि सराफा मुकेश त्रिवेदी, बीएमएस परिहार, प्रदीप देशपांडे, सचिन कासलीवाल एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811