Let’s travel together.

बोरवेल में गिरे तन्मय को बचाने के लिए 17 घंटे से रेस्क्यू जारी

0 100

 

बैतूल से तारकेश्वर शर्मा

बैतूल जिले के मांडवी में हुई है. मंगलवार शाम को बच्चे के बोरवेल में गिरने के बाद से रेस्क्यू जारी है. बताया जा रहा है 3 साल से बोरवेल खुला पड़ा था. मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्थानीय प्रशासन को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.


पिता ने की मार्मिक अपील
परिवार में इकलौता बेटा तन्मय तीसरी क्लास में पढ़ता है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बच्चे के पिता बोले बोरवेल न खुला होता तो बेटा न गिरता. उन्होंने मार्मिक अपील की है कि कोई बोरवेल अपना खुला न छोड़े. तन्मय के पिता सुनील साहू बोले- गांव नानक चौहान के खेत का बोरवेल खुला हुआ पड़ा था. इस कारण ये हादसा हुआ है.

बच्चे के चाचा ने कहा खुला पड़ा था बोरबेल
तन्मय के चचा राजेश साहू कहना है कि गांव के नानक चौहान के खेत मे सूखा बोरबेल तीन साल से पड़ा हुआ है. शाम पांच बजे बच्चे छुपा छुपाई खेल रहे थे इसी दौरान तन्मय उस में गिर गया. खुला पड़ा बोरबेल नियमों को अनदेखा कर तीन साल से ऐसी घटना को आमंत्रण दे रहा था.


रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मंगलवार शाम 5 बजे बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है. 4 पोकलेन मशीन से बोरवेल के पैरलर गड्ढा खोदने की कोशिश की जा रही है. बीच में पत्थर आने के कारण रेस्क्यू में देरी हो रही है.
मासूम तन्मय का नहीं है कोई मूवमेंट
बोरवेल में गिरे बच्चे का कोई मूवमेंट नजर नहीं आ रहा है. जिला पंचायत सीईओ अभिलाष मिश्रा कहना है कि तन्मय का कोई मूवमेंट नहीं है. रेस्क्यू में बाधक पत्थर की चट्टाने बन रही है. कैमरे से बच्चे को ट्रैक किया गया. लगभग 55 फिट नीचे बच्चा फंसा हुआ हैं. तीन जिलों की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811