Let’s travel together.

गांव में शराब बंद करने वनगवा की महिलाओं ने सड़क पर आकर जताया विरोध

0 140

 

शराब बंद करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर चौधरी को दिया ज्ञापन

सी एल गौर  रायसेन

जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर सांची विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बनगवा के बैरागी मोहल्ला की लगभग दो दर्जन महिलाओं ने मोहल्ले में शराब विक्रय का विरोध करते हुए सड़क पर आकर नारेबाजी की एवं शराब का कारोबार कर रहे लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इस अवसर पर गांव की महिलाएं सड़क पर आकर नारे लगा रही थी कि हमारी मांग पूरी करो, गांव में अवैध दारू बंद करो, गांव में विरोध प्रदर्शन करने के पश्चात जिला मुख्यालय रायसेन आकर क्षेत्र के भाजपा विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी के कार्यालय श्री राम परिसर में पहुंचकर वनगवा गांव की दो दर्जन महिलाओं ने ज्ञापन देते हुए गांव में अवैध रूप से बेची जा रही शराब को बंद करने एवं शराब का व्यापार करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की महिलाओं का कहना था कि इससे पहले भी हम शासन प्रशासन को अवगत करा चुके हैं लिखित में भी ज्ञापन दिए हैं परंतु वके गांव के बैरागी मोहल्ले में अवैध शराब विक्रय की जा रही है इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

गांव की महिलाओं का कहना था कि शराब पीने के कारण यहां के लोग बिगड़ रहे हैं नशे की हालत में गाली गलौज करते हैं जिससे महिलाओं का घरों में रहना भी मुश्किल हो रहा है यही वजह है कि हमें विरोध करने के लिए गांव की सड़क पर उतरना पड़ा और इसकी शिकायत करने के लिए जिला मुख्यालय आना पड़ा। ज्ञापन लेने के पश्चात स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने महिलाओं को शीघ्र ही कार्रवाई करने के लिए आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वाली महिलाओं में विमला बाई, दौलत बाई, पानवाई, रामवाई, कमलाबाई, गंगाबाई, सावित्री, बुधीया बाई, रामकली, रमको बाई, काशीबाई, सुंदरबाई, लीलाबाई, ममता बाई, प्रेम बाई, मोहर बाई, गोमती बाई, शकुन बाई, वैजयंती, इमरती, धनको बाई, सहित दो दर्जन महिलाए सामिल थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811