Let’s travel together.

सीएम शिवराज 13 दिसंबर को शिवपुरी में, मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के संभागस्तरीय कार्यक्रम में होंगे शामिल

0 130

– प्रशासन ने तैयारियां शुरू की
– पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत 13 दिसम्बर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में संभाग स्तरीय कार्यक्रम शिवपुरी में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पात्र हितग्राहियों को मुख्यमंत्री द्वारा हितलाभ का वितरण किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम में शिवपुरी जिले के हितग्राहियों के अलावा संभाग के अन्य जिलों के हितग्राही भी आयेगें। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों का आना संभावित है। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए नोडल अधिकारियों को नियुक्त कर दायित्व सौंपे है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सौंपे गए दायित्वों के निर्वाहन हेतु संबंधित अधिकारी आवश्यकतानुसार अपना सहायक नियुक्त कर सकेगें। सभी नोडल अधिकारी कोविड-19 के तथा सर्द से बचाव के निर्देशों का पालन करेंगे। कार्यक्रम के एक दिन पहले सभी अधिकारी अपने-अपने कार्य का रिहर्सल करेंगें। सभी दलों के नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी अपने-अपने कार्य की चेक लिस्ट बनायेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811