Let’s travel together.

भाजपा ने देश के संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस मनाया

0 111

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

डॉ. भीमराव अंबेडकर बाबा साहब अद्धितीय और असाधारण व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपना जीवन देश के लोकतंत्र की मजबूती के लिए जिया। देश के ऐसे व्यक्ति जो अंतिम छोर पर निवास करते हैं अंतिम छोर के जिन्हें हम कहते हैं जो विकास से पीछे थे, जिनकी शैक्षणिक योग्यता, आर्थिक स्थिति एक प्रकार से नगण्य थी। उनके विकास और उनके उत्थान के लिए बाबा साहब अनवरत, आजीवन लगे रहे और देश के गुलामी के काल से लेकर देश की आजादी के बाद तक उन्होंने सिद्धांत और मूल्य की राजनीति अपनाई। देश में सामाजिक महापरिवर्तन के द्धारा समरसता स्थापित करने में महान योगदान के लिए देश सदैव बाबा साहब का ऋणी रहेगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने अंबेडकर कॉलोनी वार्ड क्रमांक 25 शिवपुरी में अनुसूचित जाति मोर्चा द्धारा देश के संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। इस दौरान बाबा साहब की प्रतिमा पर सभी भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों द्धारा माल्यार्पण कर पुण्यतिथि मनाई गई।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीरसिंह रघुवंशी ने कहा कि वह अपने आपको धन्य मानते हैं जब वह बाबा साहब के कार्यक्रम में जाते हैं। कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. वीरसिंह सगर द्धारा किया गया। इस अवसर पर जिल मंत्री मुकेशसिंह चौहान, कार्यालय मंत्री व जनभागीदारी अध्यक्ष अमित भार्गव, जिला पंचायत सदस्य अवधेश बेड़िया, जिला मीडिया प्रभारी विकास दंंडौतिया आदि मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

औबेदुल्लागंज में गुरुद्वारों में गुरु नानक देव जी का 557 वां अवतारी दिवस बड़े ही हर्षोल्लाष से मनाया गया     |     गुरु नानक देवजी का प्रकाश पर्व मनाया, निकाली प्रभात फेरी     |     विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया पांच प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों का भूमिपूजन     |     प्राकृतिक खेती अपनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर किसान लालजी रजक     |     सांची महोत्सव से पहले कर्क रेखा पर बढ़ी पर्यटकों की रौनक, सेल्फी लेकर यादगार बना रहे पल     |     गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारों में गूंजे भजन-कीर्तन, पुराने गुरुद्वारे में चढ़ाया नया निशान     |     स्वास्थ विभाग की सतर्कता से खुला बाल विवाह का राज,नाबालिग के गर्भवती होने पर पति समेत 5 पर केस, आरोपी पति गिरफ्तार     |     बोर मशीन और केबल वायर चुराने वाला गिरोह पकड़ाया, 1 आरोपी जेल गया, 2 नाबालिग हिरासत में     |     गुलाब टंडन बने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश प्रवक्ता     |     विधायक की सेवा संवाद यात्रा का तीसरा दिन ,बहेसर गांव को लिया गोद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811