Let’s travel together.

पैरादान महादान सफल हो रहा मुख्यमंत्री का अभियान

0 193

पण्डरभट्टा गौठान में हुआ किसानो का सम्मान
सुरेन्द्र जैन धरसीवा
पैरा दान महादान ये अभियान गौठानो में पैरादान करने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आव्हान पर शुरू हुआ जिसका असर गांव में गौठानो में देखने को मिल रहा है और कल तक फसल काटकर जिस पैरा को आग के हवाले कर दिया जाता था अब वही पैरा गौधन की भूख मिटाने गौठानो में पहुचने लगा है रविवार को समीपी ग्राम पन्डरभट्टा में क्षेत्रीय विधायक और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पैरादान करने वाले किसान भाईयो का सम्मान किया।


ब्लॉक कांग्रेस कमेटी केे तत्वाधान में ग्राम पंचायत पंढरभट्ठा के गोठान में किसानों के द्वारा पैरा दान कर लक्ष्मी माता के रूप में गायों के लिए चारा उपलब्ध कराया गया जिससे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सपना छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरवा गरवा घुरवा बारी योजना को पूरा करने का ग्रामीणों के द्वारा संकल्प लिया गया इस अवसर पर विधायक श्रीमती अनीता शर्मा द्वारा गौठान में पैरा दान करने वाले किसानों का फूल माला एवं साल श्रीफल से सम्मान किया गया तथा समिति द्वारा बारी मैं टमाटर की खेती फूलों की खेती घास की खेती बकरी पालन का

अवलोकन किया गया जिसमें महिला समिति द्वारा आर्थिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने महत्वपूर्ण छत्तीसगढ़ के बारी योजना के तहत आगे बढ़ाने का सफल प्रयास किया जिसमें अन्य गठान के समितियों को सीखने का अवसर प्रदान करने हेतु विधायक महोदय द्वारा पहल की गई इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लॉक

कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा जिला पंचायत सदस्य सभापति श्री हरि शंकर निषाद वरिष्ठ किसान मेहर चंद जैन ग्राम सरपंच श्रीमती भानुमति टंडन गौठान समिति के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा एवं सभी सदस्य गण तोरण वर्मा कमल वर्मा राजू वर्मा साहिल खान एवं वरिष्ठ किसान एवं ग्राम वासी उपस्थित हुए

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले नगर पालिका के खिलाफ उतरे कई पार्षद, किया धरना प्रदर्शन       |     सड़क चौड़ीकरण में तकनीकी खामियों से पहली बारिश में खुली पोल, कई मार्ग हुए जलमग्न     |     गढ़ी ग्राम पंचायत में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811